जाइये आप कहाँ जायेंगे, ये नज़र लौट के फिर आयेगी दूर तक आप के पीछे पीछे, मेरी आवाज़ चली आयेगी

आगरा, 16 अप्रैल। होटल ग्रांड में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने सिने गायिका आशा भोसले के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया और उनके गाए हुए गीतों का गायन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सुप्रसिद्ध गजल गायक सुधीर नारायण ने अपने साथी कलाकारों के साथ आशा भोंसले के अनेक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया। खुशी सोनी, कृति शर्मा, तरंग खुशलानी, आशु सत्संगी, सुजाता शर्मा, पल्लवी, कुसुम, प्रीति, निशा के साथ ही कश्मीर से आई शमीमा ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक शैलेश पांडे सीनियर कमिश्नर जीएसटी एके सिंह, छावनी बोर्ड के सीईओ दीपक मोहन, डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा और साहित्यकार अरुण डंग, सुभाष सक्सेना, डॉ रमन सिंह धाकड़, हिमांशु सचदेवा, दिगम्बर सिंह ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुधीर नारायण के निर्देशन और संयोजन में हुए इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया। 
इस अवसर पर डॉ रूपक सक्सेना, डॉ शरद गुप्ता, डॉ अमिता त्रिपाठी, अशोक चौबे, डॉ डीवी शर्मा, अमीर अहमद, नीलू शर्मा, गजेंद्र सिंह, पप्पू खान, भीमसेन शिरोमणि, पंकज वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments