यमुना में छलांग लगाने वाली युवती के लिए देवदूत बना सुखवीर!

आगरा, 05 अप्रैल। थाना डौकी क्षेत्र में शनिवार को यमुना नदी में कूदी एक युवती के लिए निकट ही काम कर रहा श्रमिक देवदूत बन गया, उसने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और युवती को डूबने से बचा लिया। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाजिदपुर निवासी 18 वर्षीया युवती ने पारिवारिक विवाद में पिता की डांट से आहत होकर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। युवती को डूबता देख किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस दौरान वहां काम कर रहे श्रमिक सुखवीर ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यमुना में कूदने से पहले युवती भावनात्मक रूप से बेहद परेशान नजर आ रही थी। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस और युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती से भी बातचीत की जा रही है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments