यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित, लड़कियां फिर अव्वल, सीतापुर की कशिश व बाराबंकी की अंशिका दसवीं और सीतापुर की शिखा बनी बारहवीं की टॉपर

प्रयागराज, 23 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा दोनों ने संयुक्त रूप से 97.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। सीतापुर की ही शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में टॉप किया है। 
दसवीं में बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। सीतापुर की अर्पिता ने 97.33 प्रतिशत, झांसी के ऋषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत और बाराबंकी की परी वर्मा ने भी 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बारहवीं में बरेली की नंदिता गुप्ता और बाराबंकी की श्रीया वर्मा दोनों ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा साथ प्राप्त किया। बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल दोनों 97.00 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से सायं चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए सलाह दी गई है कि छात्र डिजिलॉकर पोर्टल का भी उपयोग करें ताकि बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments