क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 18वां एसी ताबूत
आगरा, 23 अप्रैल। समाज सेवा में वर्षों से लगी क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ एक और एसी ताबूत दान में मिला है। यह ताबूत स्वदेशी बीमा नगर निवासी प्रफुल्ल कुमार दौनेरिया ने अपने पिता स्व: प्रताप नरायन दौनेरिया की स्मृति में दान किया है। विद्युत शवदाहगृह, ताजगंज परिसर में स्थित कमेटी के सत्संग हाॅल में पदाधिकारियों को सौंपा। धर्मपत्नी बीना गुप्ता भी उनके साथ थी।
क्षेत्र बजाजा कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि दानदाता परिवार की ओर से एक वर्ष पहले भी एक ताबूत कमेटी को दान किया जा चुका है। अठारहवां ताबूत मिलने से यह सेवा और अधिक सहज व त्वरित रूप से संचालित होगी।
प्रकल्प प्रभारी उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसी ताबूतों की मांग लगभग दूनी हो गई है। जहां रोज 4-5 ताबूत की मांग रहती थी, वह अब गर्मी के कारण 8-10 तक हो गई है। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एसी ताबूत दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ताराचंद गोयल, बृजकिशोर अग्रवाल, प्रशान्त गुप्ता, कृष्ण मुरारी "बल्ले", मनोज शर्मा, संजीव गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राकेश गर्ग, राम कुमार अग्रवाल, मुकेश, अशोक जैन, विपिन जिंदल, संजीव गोयल, विशनू जैन, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद, संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments