नगर निगम ने मऊ रोड पर ध्वस्त किए दर्जनों टिनशेड
आगरा, 23 अप्रैल। खंदारी बाईपास के निकट मऊ रोड पर दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए दर्जनों टिन शेड को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिये गए। नगर निगम शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को यह कार्रवाई की।
अभियान के तहत निगम की टीम ने फुटपाथ और नालियों पर कब्जा कर बनाए गए काउंटर, अस्थायी ढांचे और अन्य सामान को भी जब्त कर लिया। अचानक की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने-अपने सामान को हटाने में जुट गए।
कार्रवाई का नेतृत्व अवर अभियंता मुकेश कुमार द्वारा किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ आम जनता के लिए हैं, उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को भविष्य में फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी भी दी। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments