औद्योगिक इकाइयों पर छापा, अनुदानित यूरिया के प्रयोग की जांच
आगरा, 02 अप्रैल। उत्पादों के निर्माण में नाइट्रोजिनस कम्पाउण्ड अथवा टैक्निकल ग्रेड यूरिया या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रॉ मैटेरियल के रूप में अनुदानित यूरिया के प्रयोग की शिकायतें मिलने पर जिले की औद्योगिक इकाइयों में छापामार कार्यवाही किए जाने की खबर है। हालांकि इस कार्रवाई में कोई गड़बड़ी पकड़े नहीं आई।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उप जिलाधिकारी (मजिस्ट्रेट), जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त (सहकारिता), सहायक आयुक्त (उद्योग) की टीमें गठित कर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।
टीमों के द्वारा औद्योगिक इकाइयों में चिन्हित उत्पादों के निर्माण में उपयोग हेतु नाईट्रोजिनस कम्पाउण्ड अथवा टैक्निकल ग्रेड यूरिया या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रॉ मैटेरियल के रूप में अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। हालांकि निरीक्षण किए जाने पर कोई भी ऐसा कोई भी प्रकरण संज्ञान में नहीं पाया गया। इसके बाद औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने राहत की सांस ली।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments