चांदी कारोबारी की दूसरी पत्नी निकली बेवफा, पति ने होटल में प्रेमी संग पकड़ा, हंगामे के बाद थाने में हो गया समझौता

आगरा, 14 जुलाई। चांदी कारोबारी ने पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की पर वह बेवफा निकली। दूसरी पत्नी की भी यह दूसरी शादी थी, लेकिन उसके प्रेम संबंध तीसरे युवक से हो गये। सोमवार को चांदी कारोबारी ने दयालबाग स्थित एक होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। 
इससे होटल का माहौल गर्मा गया और तीनों के बीच जमकर हंगामा होने लगा। होटल स्टाफ को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उन्हें थाना न्यू आगरा ले आई। लम्बी बहसबाजी के बाद शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वे बिना कार्रवाई किए चले गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमला नगर निवासी चांदी कारोबारी ने पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी। महिला की भी ये दूसरी शादी है। दोनों के बीच एक बेटी है। कारोबारी को कई दिनों से अपनी पत्नी पर शक था। इसी शक के चलते वह लगातार पत्नी का पीछा कर रहा था। सोमवार को पत्नी घर से बेटी को काम का बहाना बताकर निकली थी, लेकिन वह सीधे दयालबाग रोड स्थित एक होटल में पहुंच गई, जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। पति ने पीछा करते हुए होटल तक पहुंचकर दोनों को साथ देख लिया। उसने हंगामा शुरू कर दिया। पति-पत्नी के बीच काफी तकरार हुई। हंगामा सुनकर होटल कर्मी आ गए। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। झगड़ा करते हुए दोनों पक्ष न्यू आगरा थाने पहुंचे।
पति ने बताया कि पत्नी घर में आए दिन क्लेश करती है। कई बार घरेलू हिंसा की शिकायत पत्नी की ओर से की जा चुकी है। बावजूद इसके वह अभी पति के साथ ही घर में रह रही है। दोनों के बीच में अक्सर विवाद रहता है। 
बताया गया है कि फेसबुक के जरिए पत्नी के एक युवक से संबंध हो गए थे। एक साल से वह दोनों को एक साथ पकड़ने की फिराक में थे। सोमवार को पत्नी स्कूटी लेकर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। पीछा करते हुए पति होटल तक पहुंच गया।
थाना न्यू आगरा में परिवार के अन्य सदस्यों के समझाने पर दोनों के बीच समझौता हो गया। बिना शिकायत के पति-पत्नी वापस लौट गए। हंगामे के वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए। थाना न्यू आगरा प्रभारी निशामक त्यागी ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments