Agra News -2 खबरें आगरा की -2...

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा 
आगरा, 02 अप्रैल। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजनी धाम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 
इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ सीताराम मंदिर, नगला अजीता से सांय 5 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में 50 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो भगवान श्री राम और हनुमान के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती हुई श्रद्धा का संदेश दे रही थीं। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील पाराशर, गुंजन पाराशर, भूपेन्द्र सारस्वत, प्रदीप शर्मा, सुनील शुक्ला, विवेक पाराशर, विनोद माहोर, करन गर्ग, राज कुमार पथिक, अजय कुशवाहा, शिवम दुर्वे, अनुज पाठक, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित, डॉ लक्ष्मी रानी, मंजू सिंह, प्रो आशुतोष भंडारी उपस्थित रहे।
________________________________________
राम हनुमान मंदिर पर हुआ संगीतमय सुन्दरकाण्ड 
आगरा, 02 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आगरा किले के सामने स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर मंदिर ट्रस्ट और चंद्रभान मित्तल साबुन वाले परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। लगभग चार घंटे चले इस भक्तिमय आयोजन के दौरान कई भजनों पर श्रोता झूम उठे। सुंदरकांड के बाद आरती और प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यवस्थाओं का संचालन राम हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बागला और कोषाध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
________________________________________
नामनेर बाजार कमेटी ने किया अजय अग्रवाल का सम्मान
आगरा, 02 अप्रैल। नामनेर बाजार कमेटी की गुरुवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारी हित में योगदान के लिए अजय अग्रवाल का पटका एवं पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया।
बैठक में विगत 29 मार्च को हुए भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मनोनीत पार्षदों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई एवं दुकानदारों की किसी भी समस्या के समाधान की रणनीति बनाई गई। कार्यकारिणी बैठक में ब्रजेश पंडित, नवजोत सिंह 'गोल्डी', उदय प्रताप बघेल, राजेश अग्रवाल 'बॉबी', अनूप वर्मा, गिरीश कुमार, महेश कुशवाह, संजय शर्मा, रघु पंडित मौजूद रहे।
________________________________________
युवा रंगकर्मियों को मिला समीर सिंघल स्मृति सम्मान
आगरा, 02 अप्रैल। हिंदी रंगमंच दिवस की पूर्व संध्या पर नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी समीर सिंघल की स्मृति में युवा रंगकर्मियों को 'रंग रत्न सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा राइजिंग पार्क में नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
सभी 15 युवा रंगकर्मियों के हिन्दी रंगमंच एवं फिल्मी दुनियां में अर्जित उपलब्धियों पर अलका सिंह शर्मा ने प्रकाश डाला। डॉ. विजय किशोर बंसल ने मार्गदर्शन किया। सम्मानित होने वालों में शिशिर मुद्गल, जितेश आशीवाल, अश्विनी सिंह, वीरू फौजदार, रवि पाल सिंह, धीरज शर्मा, गोविंदा साहू, डॉ. महेश वर्मा, कीर्ति वर्मा, कृष्णा सागर, अभिषेक, तेज कुमार सिंह, ललित कुमार शर्मा, रचना माहौर, माही वी कुमार शामिल रहे।
मुख्य अतिथि नन्द नंदन गर्ग (प्रांतीय महामंत्री, संस्कार भारती, ब्रजप्रांत), संज्ञीतज्ञ डॉ. अमिता त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी रितु गोयल, ब्रजेश पंडित, वरिष्ठ रंगकर्मी संजीव वशिष्ठ एडवोकेट, क्लब कराओके के डायरेक्टर गौरव शर्मा, अमरेश नाथ, लालाराम तेनगुरिया, नितिन जौहरी, अवधेश उपाध्याय, टोनी फास्टर ने इन कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन संस्था निदेशक अलका सिंह शर्मा ने किया।
________________________________________
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में हुई स्वास्थ्य की जांच
आगरा, 02 अप्रैल। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता एवं सह आचार्य डॉ. राजीव वर्मा एवं निदेशक, समाज विज्ञान संस्थान प्रो. मोहम्मद अरशद के निर्देशन में समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कुंआ खेड़ा, ब्लॉक बरौली अहीर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश कुमार गोयल एवं ग्राम प्रधान जयपाल सिंह उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. आशु रानी जी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।  इसके उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. आशीष बिसेरिया)ल, डॉ. अनुज जैन, डॉ. मुकेश चन्द्रवरिया, डॉ. एन. एस. लोधी, डॉ. मदन प्रताप सिंह ‘राजपुरोहित’ एवं कु. चंचल शामिल रहे।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत एवं नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम का आयोजन एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं आकाश, ख्याति, हरेंद्र, आर्येंद्र, प्रवीन्द्र, मुकुल, लक्ष्मी, प्रियंशी, नेहा, कुणाल, मोहित, अभय द्वारा किया गया।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments