अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम की मनमानी पर मनमानी का आरोप
आगरा, 13 जुलाई। नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने नगर निगम के प्रवर्तन दल पर मनमाने तरीके से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है।
एक बयान में उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को साईं का तकिया से अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। प्रवर्तन दल में शामिल लोगों ने मनमानी का ऐसा दौर चलाया कि जिसकी चाहे दुकान का अतिक्रमण ध्वस्त किया पर पता नहीं क्यों किस दवाब या प्रभाव में कुछ दुकानों को अभयदान दे दिया। इस तरह के पक्षपातपूर्ण अभियान से कई बार जन आक्रोश होता है और अभियान का विरोध होता है और अभियान बीच में रुक जाता है और अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते हैं।
बयान में कहा गया कि प्रवर्तन दल ने पता नहीं किस योजना के अंतर्गत पूरे रोड के एकतरफ ही अभियान चलाया। लगता है कि सामने वाली लाइन को अतिक्रमण की छूट है और जिस लाइन में चलाया भी उसमें भी कुछ दुकानों को छोड़ दिया गया। आक्रोशित दुकानदारों की मांग है कि निगम अधिकारियों को इसकी जांच एवं भेदभाव पूर्ण अभियान चलाने वाले ज़िम्मेवारों पर विभागीय कार्यवाही की जाये।
_______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments