चर्च रोड पर चलती कार में लगी आग

आगरा, 22 अप्रैल। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के व्यस्ततम चर्च रोड पर बुधवार की शाम सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार के अगले हिस्से से धुआं उठता देख उसमें सवार लोग समय राहत बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में गाड़ी ने पूरी तरह आग पकड़ ली।
शाम करीब सवा सात बजे कार के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए कार सवार तुरंत बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। 
राहगीर और वाहन चालक जहां के तहां रुक गए। कई लोग किनारे से निकलने की कोशिश करते दिखे, लेकिन अधिकांश लोगों में यह डर बना रहा कि कहीं ईंधन टैंक में विस्फोट न हो जाए।
आस पास के दुकानदारों ने कार में आग लगने पर पहले अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी न मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के दुकानदार भी दहशत के कारण अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments