राजामंडी चौराहे के पास क्रेन के पहिये के नीचे आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी घायल

आगरा, 22 अप्रैल। शहर के व्यस्ततम राजामंडी चौराहे के पास एक क्रेन ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल होकर बेसुध हो गई। क्रेन चालक मौके से फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी से सेंट जॉन्स चौराहे से राजामंडी की ओर जा रही थी। जैसे ही वे राजामंडी चौराहे के पास पहुंचीं, एक ओर क्रेन और दूसरी ओर रिक्शा आ गया। दोनों वाहनों के बीच स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान चलती क्रेन का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना शाम छह बजे की है। 
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मृतका की बेटी को भी चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पता चला कि मृतका पीएसी जवान की मां थी। 60 वर्षीया उर्मिला बेटी कोमल के साथ स्कूटी पर दवा लेने आ रही थीं। राजा की मंडी चौराहे पर सड़क में बने गड्ढे में स्कूटी के असंतुलित होने पर उर्मिला सड़क पर गिर गईं, हाइड्रा के पहिए की चपेट में आने से वह 20 मीटर तक अपने साथ खींचता ले गया। उर्मिला की मौके पर मौत हो गई। मूलरूप से हाथरस निवासी उर्मिला के पति पुष्पेंद्र सिंह मुख्य आरक्षी थे। उनका निधन हो चुका है। उम्रिला के बेटे कृष्ण प्रताप सिंह 15वीं बटालियन पीएसी आगरा में आरक्षी हैं। कृष्ण प्रताप ने बताया कि उनकी मां का 80 प्रतिशत लीवर डैमेज हो गया है। उनका लखनऊ मेडिकल कालेज से उपचार चल रहा था। उर्मिला बहन कोमल के साथ स्कूटी से दवा लेने आ रही थीं।
हादसे के कारण एमजी रोड पर राजा की मंडी चौराहे से नागरी प्रचारिणी तक वाहनों की लाइन लगने से जाम लग गया। वहां से गुजरते एसओ न्यू आगरा योगेश कुमार ने महिला के शव को अपने हमराह की मदद वहां से हटवाया। पुलिस ने क्रेन चालक की भी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments