नोएडा की तरह आगरा में मजदूरों को भड़काने वाला दबोचा गया

आगरा, 14 अप्रैल। नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद शहर में भी सतर्कता बरत रही पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में मजदूरों को धरना-प्रदर्शन के लिए उकसाने का काम कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदरा पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) की सतर्कता से किसी तनावपूर्ण माहौल बनने से पहले ही अमित चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि वह मजदूर वर्ग के लोगों को गुमराह कर फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ भड़का रहा था और उन्हें फैक्ट्री बंद कराने के लिए दबाव बनाने को प्रेरित कर रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो क्षेत्र में अशांति फैल सकती थी।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments