संजय प्लेस में चल रही थी फर्जी कंपनी, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
आगरा, 14 अप्रैल। थाना हरिपर्वत पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय प्लेस में चार महीने पहले खुली एक कंपनी में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क किया जा रहा था और उन्हें विदेश में जॉब का लालच देकर फंसाने का काम किया जा रहा था। एक युवक को विदेश में नौकरी का ज्वाइनिंग लैटर और वीजा भी दिया लेकिन जब वह फर्जी निकला तो मामला थाना हरीपर्वत पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवकों में से एक साहिल पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है और दूसरा अमन हाथरस का निवासी है। दोनों ने चार महीने पहले ही संजय प्लेस में एक कंपनी बनाई थी। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क किया करते थे। उन्होंने शहर के एक युवक को कनाडा में नौकरी का झांसा दिया और उसे फर्जी ज्वाइनिंग लैटर और वीजा भी थमा दिया। नौकरी के लिए नहीं जाने पर युवक ने अपने रुपये वापस मांगे तो आनाकानी करने लगे। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments