संकल्प सेवा संस्था ने आईएसबीटी पर शुरू की प्याऊ
आगरा, 29 अप्रैल। संकल्प सेवा संस्था ने आई.एस.बी.टी. परिसर में घड़ों में शुद्ध आर.ओ. के शीतल जल की निशुल्क प्याऊ शुरू की। बुधवार को प्याऊ का शुभारंभ तुलाराम वर्मा (जीएम) श्री ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल (RM-UPSRTC) दीवान सिंह एडवोकेट (संरक्षक संकल्प सेवा संस्था) ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पहले दिन प्याऊ पर मिल्कशेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मिथलेश, पंकज माहेश्वरी भी उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने कहा कि जलसेवा-नारायनसेवा का संस्था का संकल्प लगातार 14 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। सभी प्याऊ सितंबर माह के अंत तक प्रतिदिन अनवरत चलेंगी और शीघ्र ही अन्य स्थानों पर जलसेवा शुरू की जाएगी। मानव जलसेवा के साथ पशुओं और पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में लाखन सिंह यादव, कार्तिकेय खंडेलवाल, अर्जुन सिंह, शोभा मीणा, पवन शर्मा, अंशुल पंडित, मुरारी धाकरे, प्रमोद श्रीवास्तव, सलमान अब्बास मौजूद रहे।
_____________________________________
कंगना रनौत के मामले में सुनवाई
आगरा, 29 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान एवं राजद्रोह के मामले में गुरुवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई होगी।
इस मामले में विगत तीन अप्रैल को दोनों पक्षों की बहस हो चुकी थी। निर्णय हेतु कोर्ट ने 16 अप्रैल की तिथि नियत की थी लेकिन 16 अप्रैल को निर्णय नहीं हो सका। कोर्ट ने 30 अप्रैल की तिथि निर्णय के लिए नियत कर दी। इस बीच 21 अप्रैल को कंगना रनौत की अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा गया कि न्यायालय ने वादी पक्ष को उक्त मामले में इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट पर बहस करने तथा उक्त पत्रावली में मार्क करने का अवसर प्रदान कर लाभ दिया है। कोर्ट ने विपक्षीया के उक्त प्रार्थना पत्र को पत्रावली पर लेते हुए उक्त प्रार्थना पत्र पर 30 अप्रैल की तिथि आदेश के लिए नियत की।
______________________________________
..
Post a Comment
0 Comments