एक ही स्कूटर पर सवार दिखीं महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला शक्ति ने निकाली रैली
आगरा, 15 अप्रैल। महिलाओं ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित होने के मौके पर एमजी रोड पर स्कूटर व बाइक रैली निकाली। रैली को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाई।इस दौरान महापौर कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया एक ही स्कूटर पर सवार दिखीं।
रैली सूरसदन चौराहा, संजय प्लेस, सेंट पीटर्स रोड होते हुए एमडी जैन इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई।
इससे पहले नगर निगम प्रांगण में महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान महिलाओं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, जिसमें शहर की महिलाओं ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद रैली निकाली गई। रैली में शहर की सैंकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित कराकर देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि महिलाओं को अब सड़क से संसद तक प्रतिनिधित्व मिलेगा। रैली के दौरान भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. निधि शर्मा, पार्टी पदाधिकारी सहित शहर की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments