सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित, 93.70 विद्यार्थी सफल, लड़कियों ने मारी बाजी
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा दसवीं कक्षा का रिजल्ट 2026 बुधवार को जारी कर दिया। रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका पास प्रतिशत 94.99% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 92.69% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 87.50% रहा।
त्रिवेंद्रम व विजयवाड़ा रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। दोनों का पास प्रतिशत 99.79 फीसदी रहा। देशभर के करीब 25 लाख छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
विद्यार्थी उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी (APAAR ID) सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को अपने आधार कार्ड नंबर से डिजिलॉकर पर लॉग इन करना होगा। अगर किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा।
सीबीएसई द्वारा जल्दी परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस साल से 10वीं के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है।
आगरा में 15 हजार छात्र हुए थे शामिल
सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा आगरा के 33 केंद्रों पर हुई थी, सीबीएसई 10 वीं आगरा के 15 हजार छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल अपने टॉपर छात्रों की सूची तैयार करने में जुट गए।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments