घर में घुसकर डकैती, तीस किलो चांदी लूट ले गए
आगरा, 18 अप्रैल। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती डाली और तमंचे की नोक पर तीस किलो चाँदी लूट ले गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगला छदामी निवासी राधेश्याम ने रात में घर में सो रहे थे, तभी लेंटर की सरिया काटकर दो बदमाश घर में घुस आए। आवाज सुनकर राधेश्याम जाग गए, लेकिन जब तक राधेश्याम कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें तमंचा और पिस्टल लगाकर दबोच लिया।
इसके बाद एक युवक ने अंदर से बाहर वाला गेट खोल दिया, जहां से तीन लोग और आ गए। बदमाशों ने राधेश्याम को बंधक बना लिया और उनकी फैक्ट्री का और उनका अपना माल करीब 30 किलो चांदी लूट कर ले गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments