सिकंदरा की सोल फैक्ट्री में लगी आग
आगरा, 18 अप्रैल। थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार की सुबह करीब सात बजे जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
खबरों के अनुसार, फैक्ट्री में जूते के सोल बनाने का काम होता है, जहां ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी।
आग लगने की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री मालिक प्रेम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आस पास के लोगों में आग को लेकर भारी हड़कम्प मचा रहा।
हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। पुलिस आग के कारणों और नुकसान का आँकलन करने में जुटी हुई है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments