एसएस कॉन्वेंट स्कूल की लड़कियां बनीं अस्मिता खेलो इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता

आगरा, 16 अप्रैल। एसएस कॉन्वेंट स्कूल की लड़कियों ने सेंट जॉन्स स्कूल की लड़कियों को 2-0 से हराकर अस्मिता खेलो इंडिया की हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। 
बालमुकुंद रामचंद्र बाजारी सरस्वती इंटर कॉलेज रुनकता के मैदान खेली गई इस प्रतियोगिता में विजेता एसएस कॉन्वेंट स्कूल की ओर से शिवांगी और अध्या ने एक एक गोल किए। 
सुबह प्रतियोगिता शुरू होने के बाद पहला मुकाबला क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज और सेंट क्वीन मैरी के बीच हुआ जिसमें सेंट क्वीन मैरी ने 6-0 से जीत दर्ज की। मानवी (3 गोल), दीक्षा सिंह (1), छवि (1), कशिश (1) ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। 
दूसरा मैच एसएस कॉन्वेंट स्कूल और जीएल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें एसएस कॉन्वेंट ने 5-0 से जीत हासिल की। चित्रा (2), शिवांगी (1), अन्य (1), दृष्टि (1) ने गोल किए।
तीसरा मैच बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज और कृष्णा कॉलेज के बीच हुआ जिसमें कृष्णा कॉलेज ने 4-2 से जीत दर्ज की। कृष्णा कॉलेज की सिमरन खान (2), पूजा चाहर (1), वंदना कुशवाहा (1) ने और बालमुकुंद की ओर से एंजेल (1), तनिष्का (1) ने गोल किए।
पहला सेमीफाइनल एसएस कॉन्वेंट और कृष्णा कॉलेज के बीच हुआ। एसएस कॉन्वेंट ने 5-0 से जीत दर्ज की। चेष्टा (2), अध्या (1), अन्य (1), नैना (1) ने गोल किए। 
दूसरा सेमीफाइनल क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज और सेंट जॉन्स स्कूल के बीच हुआ जिसमें सेंट जॉन्स स्कूल ने 3-2 से जीत हासिल की। नंदिनी (2), चाहत (1), दीक्षा सिंह (1), कनिष्का (1) ने गोल किए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विजय शर्मा (कोषाध्यक्ष), प्रधानाचार्या रेणु कुमारी भी उपस्थित रहीं।
फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव ने किया। आयोजन सचिव संजय गौतम ने उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। 
इस दौरान महेश सैनी, कमल अरोड़ा, विनोद शर्मा, प्रशांत शुक्ला, मधु कुमारी, आरती और पूजा चाहर उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में विकास, सविता, भानु प्रताप सिंह, अमित सिंह, विवेक कुमार, स्नेहा कुमारी, भूमि कुमारी, सौम्या और नंदिनी थे। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments