दुस्साहस: घर में घुसकर महिला और उसकी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा!
आगरा, 28 अप्रैल। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुनकता में सोमवार को दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने घर में मौजूद महिला और उसकी दो बेटियों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला करते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला, ताकि घटना का सबूत न बच सके।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रुनकता पीड़ित विष्णु परमार किसी मामले में न्यायालय में तारीख पर गए हुए थे। वहीं पर आरोपियों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष के लोग दोपहर में उनके घर पहुंच गए और वहां मौजूद महिलाओं पर हमला बोल दिया। दबंगों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और बेरहमी से मारपीट पर उतर आए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए श्याम और सौरभ नाम के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला और युवतियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पूरी घटना वीडियो भी वायरल हुआ, पुलिस वीडियो के आधार पर भी साक्ष्य जुटा रही है।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments