आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 16 उपनिरीक्षकों के तबादले

आगरा, 28 अप्रैल। पुलिस कमिश्नरेट में 16 उपनिरीक्षकों के तबादले कर उन्हें अलग-अलग थानों, जोन और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका सिरोही को थाना एत्मादपुर से साइबर क्राइम थाने भेजा गया है, जबकि सरिता यादव को थाना खंदौली से नगर जोन में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात आलोक कुमार तिवारी, अरुण विलगैया, शक्ति राठी और निरंजन तिवारी को नगर जोन में भेजा गया है। अरविन्द कुमार, महेश चंद्र और प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन में तैनाती मिली है। अनिरुद्ध कुमार दुबे को थाना सदर से पश्चिमी जोन भेजा गया है। मो. खालिद को थाना खेरागढ़ से पूर्वी जोन में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा आबिद को थाना मंटोला, राजेश कुमार को थाना फतेहपुर सीकरी और संजय पंवार को पुलिस लाइन से ताज सुरक्षा में भेजा गया है। सत्यपाल सिंह को ट्रांस यमुना थाने से गुमशुदा प्रकोष्ठ और तालिब चौहान को पुलिस लाइन से नफीस सेल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments