महिला खिलाड़ियों के लिए आगरा में होंगी चार प्रतियोगिताएं, संजय गौतम आयोजन सचिव बनाए गए
आगरा, 09 अप्रैल। महिला खिलाड़ियों के लिए खेलों के अधिक अवसर पैदा करने के उद्देश्य से शहर में 16 से 28 अप्रैल तक अस्मिता खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में जिले की महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा आयोजन के लिए आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है। संजय गौतम ने बताया कि जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से जिलास्तरीय हैंडबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
ये प्रतियोगिताएं चार दिन 16, 18 और 27, 28 अप्रैल को होंगी। 16 अप्रैल को हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बालमुकुंद बाजारी इंटर कॉलेज में किया जाएगा। 18 अप्रैल को कबड्डी प्रतियोगिता वैजयंती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। 27 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
28 अप्रैल को टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। ये प्रतियोगिताएं जिला खेल संघों के सहयोग से होंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव संजय गौतम से उनके मोबाइल फोन नंबर 8218501391 पर संपर्क कर सकते हैं।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments