अस्मिता खेलो इंडिया टेबल टेनिस में दिखाई बालिकाओं ने प्रतिभा
आगरा, 28 अप्रैल। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता अंडर-15, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर संजय गौतम ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
अंडर-15 वर्ग (एकल)
बालिका वर्ग में पहल गुप्ता (डीपीएस स्कूल) विजेता रहीं, जबकि इनाया फातिमा (जीपीएस पब्लिक स्कूल) उपविजेता रहीं।
अंडर-19 वर्ग (गर्ल्स एकल)
अंकिशा मिश्रा (एसआरसीएस स्कूल) विजेता रहीं, जबकि आस्था सिंह (सेंट एंथोनी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ओपन वर्ग (महिला एकल)
सुहानी अग्रवाल (सीआरसी) ने खिताब अपने नाम किया, जबकि उर्वी सिंह उपविजेता रहीं।
डबल्स मुकाबले
अंडर-15 डबल्स
पहल गुप्ता एवं वेदांशी पोद्दार की जोड़ी विजेता रही, जबकि सानवी व श्रेया गुप्ता उपविजेता रहीं।
अंडर-19 डबल्स
इनाया फातिमा व कनिष्क (जीपीएस यूनिट-1) विजेता रहे, जबकि इलाक्षी व आराध्या (जीपीएस यूनिट-2) उपविजेता रहे।
महिला डबल्स
सुहानी अग्रवाल व उर्वी सिंह की जोड़ी विजेता रही।
इस अवसर पर डॉ. अलका शर्मा (सचिव, आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश अग्रवाल, हरि सिंह यादव (अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ), जुनैद सलीम (वरिष्ठ कोच), हिमांशु अग्रवाल, विशाल कनौजिया एवं प्रशांत शुक्ला (वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी) मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में वेद यादव, वंश सिंह, रितिक कुमार एवं रितेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments