चैंबर के नए अध्यक्ष का संकल्प- तीन समितियां बनाकर टीटीजेड में उद्योग हित में करेंगे पैरवी, तीन साल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास भी

आगरा, 01 अप्रैल। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी के नए अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि टीटीजेड में उद्योगों की स्थिति में सुधार के लिए त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर सशक्त रूप से संघर्ष किया जाएगा।
मनोज बंसल बुधवार को चैंबर सभागार में अपना पदभार ग्रहण करने के बार उपस्थित सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में चैंबर उद्यमियों और व्यापारियों के हित की लड़ाई जारी रखेगा। ताज संरक्षित क्षेत्र के कारण उद्योगों में लगी बंदिशों को हटाने लिये प्रभावी कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी, इसके लिये (1) माननीय उच्चतम न्यायालय में कार्य करने वाली समिति (2) तकनीकी समिति व (3) प्रशासन व शासन स्तर पर समन्वय हेतु समिति का गठन किया जायेगा और चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा। 
बंसल ने कहा कि उन्होंने पिछले तीन अध्यक्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों की फाइलें निकलवाई हैं। इनका अध्ययन करने के बाद अधूरे रह गए प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।उद्योगों में नवीन उन्नयन व उद्यमियों व व्यापारियों को प्रोत्साहित करने हेतु एजुकेशनल व मोटिविशनल सेमीनारों का आयोजन किया जायेगा। 
इससे पूर्व नए चैंबर अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पूजा-पाठ करके चैम्बर के नये सत्र 2026-27 का पदभार ग्रहण किया। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा परिचय का आदान- प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम को नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, भुवेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, अमर मित्तल, शिव कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, अशोक कुमार गोयल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य विवेक मित्तल, संजीव कुमार गुप्ता, शलभ गर्ग, राजकुमार भगत, रंजीत सामा, गोमित जैन, नारायन भरानी, विजय कुमार गुप्ता, सुशील बंसल, विजय कुमार जैन, अनूप गोयल, प्रशांत मित्तल, दिनेश कुमार अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, विकास मित्तल, धर्मगोपाल मित्तल, मयंक कुमार अग्रवाल, अनुज विकल, गिरीश चंद गोयल, राकेश चौहान, नरेन्द्र तनेजा, संजीव अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, संदीप अरोड़ा, संजय अग्रवाल, विवेक जैन, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, अमित जैन, राजेन्द गर्ग, प्रार्थना जालान, राजकिशोर खंडेलवाल, दिनेश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।
__________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments