Agra News: खबरें आगरा की...
अनुभव निधि आश्रम का पंचम वार्षिकोत्सव 12 को
आगरा, 09 अप्रैल। वृद्धजनों के साथ समाजसेवा कर रहे अनुभव निधि आश्रम का पंचम वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल को शाम चार बजे से आश्रम परिसर में मनाया जाएगा। गुरुवार शाम कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजकों ने समारोह का आमंत्रण पत्र जारी किया।
अध्यक्ष विजय खन्ना ने बताया कि वार्षिक उत्सव में अन्नपूर्णा महिला समिति और सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत के संदेश दिए जाएंगे। महासचिव गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि किसी बुजुर्ग का एकाकीपन दूर करना हो तो अनुभव निधि आश्रम में भेज दीजिए।
उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि विधायक धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल, विनय सिंघल, एसके अग्रवाल, संतोष गुप्ता, प्रमोद सिंघल, रंगेश त्यागी, राकेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंघल, आशा खन्ना व अन्य मौजूद रहे।
________________________________________
एमडी जैन कॉलेज में हुआ सामूहिक नवकार मंत्र पाठ
आगरा, 09 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) द्वारा गुरुवार को “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” के अवसर पर सामूहिक नवकार मंत्र पाठ का आयोजन एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक किया गया। विश्व स्तर पर भी इस दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जहाँ 180 देशों में 9000 से अधिक स्थानों पर जैन समुदाय ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य आयोजन में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों एवं राज्यपालों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में दिगंबर एवं श्वेतांबर सहित जैन समाज के सभी पंथों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता का संदेश दिया।
इस अवसर के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने कहा कि जैन समाज की एकता पूरे देश के लिए आदर्श है और इस आयोजन के माध्यम से सभी पंथों को एक मंच पर जोड़कर सराहनीय कार्य किया गया है।
चैप्टर अध्यक्ष योगेश जैन ने नमोकार मंत्र के महत्व की व्याख्या की। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रदीप जैन, बिमलेश कुमार जैन, एच.एल. बैनाडा, जितेन्द्र जैन, चक्रेश जैन, सुरेन्द्र जैन, राजकुमार जैन, सुशील जैन, अशोक जैन, निर्मल मोठ्या, दिवोय बैनाडा, मनीष सुराणा, अनूप सुराणा आदि उपस्थित रहे।
________________________________________
चैंबर ने की श्रमिकों के लिए सुबह और शाम बसें चलवाने की मांग
आगरा, 09 अप्रैल। चैम्बर सभागार में गुरुवार को ट्रांसपोर्ट प्लानर डीयूटी लखनऊ से रिशु मुना, आपरेशनल मैनेजर सिटी बस सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जूनियर स्टेशन इंचार्ज नीरज शर्मा के साथ बैठक की गयी।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बैठक में अधिकारियों को बताया कि जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रमिक कार्य करने के लिये आते हैं। उन्होंने मांग की कि प्रातः 7.30 बजे से टूंडला से रूनकता, खन्दौली से रूनकता, शमसाबाद से बिचपुरी होते हुए वाया इपीआईपी इंडस्ट्रीयल पार्क, टेढ़ी बगिया से रूनकता तक के लिये तीन बसों का संचालन किया जाये। इसी तर्ज पर सायं को श्रमिकों को सायं 6.00 से 7.00 बजे के मध्य बसों का सचालन किया जाये।
इस पर ट्रांसपोर्ट प्लानर रिशु मुना, आपरेशनल मैनेजर सिटी बस सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने शीघ्र सर्वेक्षण करा कर बसों का संचालन करने का आश्वासन दिया।
बैठक में एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने किया। अम्बा प्रसाद गर्ग, नीतेश अग्रवाल, विनय मित्तल, कैप्टन ए एस राना, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश, ललित अरोरा, प्रदीप वासन, अनिरूद्ध तिवारी उपस्थित रहे।
________________________________________
डेमो के माध्यम से दिया सीपीआर प्रकिया प्रशिक्षण
आगरा, 09 अप्रैल। हेल्प आगरा संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को मोती कटरा स्थित हेल्प हाॅस्पीटल में सी पी आर प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्रिटिकल केयर व ऐनेथीसियासिस डाक्टर दीप्ति माला अग्रवाल व डाक्टर सारिका श्रीवास्तव ने समझाया कि कार्डियक अरेस्ट व हार्ट अटैक दोनों में फर्क होता है।कार्डियक अरेस्ट में मरीज की धड़कन बन्द हो जाती है।जबकि हार्ट अटैक में दिल की धड़कन रूकना व सांस बन्द हो जाने (हार्ट अटैक) की दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में उसे बेसिक लाइफ सपोर्ट की जरूरत होती है। सीपीआर जीवन रक्षक तकनीक से आपातकालीन मदद कर उसके जीवन को सुरक्षा प्रदान कराई जा सकती है। लेकिन इसके लिए सीपीआर प्रकिया की तकनीक जानकारी होना जरूरी है। उन्होने बताया कि आज के समय में यह जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।
इस मौके पर के हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ , उपाध्यक्ष अजय मित्तल, विशेष बंसल, मंत्री नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नंदकिशोर गोयल, मनीष गर्ग, अजय गुप्ता, अनुज राठी, बीएल अग्रवाल, ओ पी गोयल, डाक्टर मोहित गुप्ता, आशीष गुप्ता, जलज गोयल सहित हॉस्पिटल में सेवारत पैरामेडिकल स्टाफ ने पांच-पांच लोगों के समूह में प्रशिक्षण लिया।
________________________________________
सपा ने महापौर और नगर आयुक्त के विरुद्ध किया मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
आगरा, 09 अप्रैल। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को नगर निगम की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के खिलाफ मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है, मेयर और नगर आयुक्त ने अपने रिश्तेदारों को टेंडर दिए हैं। इनके भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
इस दौरान किसानों की समस्या को भी उठाया गया। आंधी और बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल ने किया।
कार्यकर्ता पहले होटल अमर के पास एकत्रित हुए। यहां से वे जुलूस के रूप में मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंन धरना देते हुए प्रदर्शन किया। मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments