Agra News: खबरें आगरा की....

अतिथिवन समिति के लगातार 17वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए सांसद नवीन जैन
आगरा, 05 अप्रैल। वाटर वर्क्स, बल्केश्वर स्थित अतिथि वन समिति का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से एक बार पुनः राज्यसभा सदस्य नवीन जैन को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 
चुनाव अधिकारी सीए दीपेंद्र मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के अन्य पदाधिकारियों का भी निर्वाचन संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में विनोद अग्रवाल को महामंत्री तथा संजय गुप्ता को अर्थमंत्री निर्वाचित किया गया। पदेन सदस्यों के रूप में अनूप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हर्ष गोयल, हरिशंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं उमेश कंसल शामिल किए गए।
कार्यकारिणी सदस्यों में अरुण प्रकाश अग्रवाल, मनीष बंसल, आकाश अग्रवाल, राकेश कुमार जैन, संजय कुमार गुप्ता, रूप किशोर अग्रवाल, बी.एन. अग्रवाल, राकेश मंगल, प्रेम सागर अग्रवाल, मनीष गोयल एवं गोपाल प्रसाद अग्रवाल निर्वाचित हुए।
सांसद नवीन जैन ने बताया कि अतिथिवन समिति की आय से लगभग 120 वर्ष पुरानी श्री गौशाला समिति का संचालन किया जाता है। इसके अंतर्गत आवारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना, उनकी देखभाल, गौवंश संरक्षण, उत्तम नस्ल की गायों का संवर्धन तथा जरूरतमंद बच्चों को दूध उपलब्ध कराने जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
________________________________________
संत रविदास विषयक चित्रकला और कैलीग्राफी प्रदर्शनी का लोकार्पण
आगरा, 05 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य श्याम किशोर गुप्त ने संस्कार भारती द्वारा संत रविदास उपाख्य संत रैदास के व्यक्तित्व और कवित्व पर आधारित चित्रकला और कैलीग्राफी प्रदर्शनी के लोकार्पण समारोह में बोलते हुए कहा कि संत रविदास द्वारा जाति-पाति उच्च नीच छुआ छूत जैसे आडंबरों को दूर करने का प्रयास किया गया। इस सब की प्रेरणा हमें समाज के समक्ष रखनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा राम बाबू हरित ने कहा कि संत रविदास की ऐसी साधना थी कि स्वयं गंगा मैया को उनकी कठौती में प्रगट होना पड़ा था।
संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। 
प्रदर्शनी में प्रो. बिंदु अवस्थी, डॉ आभा सिंह गुप्ता, कैप्टन प्रो. नीलम कांत, डॉ एकता श्रीवास्तव, प्रो. मीना कुमारी, दिनेश कुमार मौर्य, प्रो. सुनीता गुप्ता, रश्मि सिंह, सुदेश कुमार, कुमारी अर्चना, अरविंद सिंह, हिमांशु कुमार, संस्कृति राठौर, मयंक प्रताप, नरेश, प्रतीक्षा के पोर्ट्रेट / पोट्रेट पेंटिंग तथा डॉ मनोज कुमार, डॉ रुपाली खन्ना, अनिकेत, दिव्यांश, एलिजा और प्रगति तिवारी के कैलीग्राफी चित्र प्रदर्शित किए गए। मांडला शैली की प्रख्यात चित्रकार प्रतिभा भदौरिया और नन्द नन्दन गर्ग ने सभी चित्रकारों और कैलीग्राफिस्ट का सम्मान किया।
________________________________________
भार्गव महिला सभा ने मनाया वार्षिक अधिवेशन
आगरा, 05 अप्रैल। भार्गव महिला सभा का 74वाँ वार्षिक अधिवेशन रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाया गया। अध्यक्षता बृजेश ने की। सभी पूर्व अध्यक्षों को पटका पहना कर स्वागत किया गया। 
सभा द्वारा डा. सरोज को वृद्धजन सम्मान दिया गया। अंजू, राजश्री, वंदना, मीनू, निधि, रुचि, पायल, अंशु, अल्पा, समता, दिव्या, निकिता, कंचन, अलका, अनुकृति, अरुणि को भी पुरस्कृत किया गया। शिक्षा में श्रेष्ठ बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मुक्ता भार्गव स्मृति पुरस्कार अंशु और मीनू की ओर से रेनू को दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। दीप्ति ने आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संगीता ने आभार व्यक्त किया।
________________________________________
बबीता चौहान ने कराया आरएसओ और कबड्डी कोच के बीच विवाद का निपटारा 
आगरा, 05 अप्रैल। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने रविवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर कबड्डी महिला कोच और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा के बीच विवाद का निपटारा करा दिया। 
उन्होंने दोनों पक्षों को सुना गया। तत्पश्चात, आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का निस्तारण कराया। उन्होंने निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया, जहां छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments