पूर्व सांसद-मंत्री हरद्वार दुबे की पत्नी शिक्षाविद डॉ कमला पांडे का निधन

आगरा, 06 अप्रैल। पूर्व राज्यसभा सदस्य और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरद्वार दुबे की पत्नी और सेंट जॉन्स कॉलेज के हिंदी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमला पांडे का सोमवार को निधन हो गया। उनके पुत्र प्रांशु दुबे और देवर नागेंद्र प्रसाद दुबे ‘गामा’ ने इस दु:खद सूचना को साझा किया।
डॉ. कमला पांडे हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने सेंट जॉन्स कॉलेज में लंबे समय तक अध्यापन करते हुए हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वे अपने सरल व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन, विद्वता के लिए सदैव सम्मानित रहीं। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
डॉ. कमला पांडे के पति स्वर्गीय हरद्वार दुबे एक प्रतिष्ठित एडवोकेट, राज्यसभा सांसद तथा भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके थे। परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, डॉ. कमला पांडे की शवयात्रा सायं 4 बजे उनके निवास स्थान धौलपुर हाउस से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments