Agra News: खबरें आगरा की....
चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त उद्योग से की ग्रीन गैस की शिकायत
आगरा, 30 अप्रैल। नेशनल चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर ग्रीन गैस द्वारा छोटे/लघु उद्योगों जैसे रेस्टोरेंन्ट, कैटर्स को कॉमर्शियल कनेक्शन नहीं दिये जाने की शिकायत की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसी स्थिति में लघु उद्योग बंदी के कगार पर पहुँच जायेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों को विद्युत कनैक्शन न दिये जाने पर व सीईसी रिपोर्ट पर भी चर्चा की। उपायुक्त उद्योग ने आश्वासन दिया गया कि ग्रीन गैस को लघु उद्योगों को कॉमर्शियल कनैक्शन त्वरित देने के लिये निर्देशित किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनोज बंसल, नागरिक सुविधा/रोडवेज व ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल शामिल थे।
इसी क्रम में चैम्बर सभागार में टीटीजेड पर बैठक की गयी जिसमें तय किया गया कि चैम्बर द्वारा उच्चतम न्यायालय में मजबूती से पैरवी की जायेगी।
________________________________________
सेंट क्लेयर्स स्कूल के छात्रों ने 14 पदक जीते
आगरा, 30 अप्रैल।स्टेट कराते सिलेक्शन व चैंपियनशिप का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमे सेंट क्लेयर्स स्कूल के छात्रों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 14 पदक जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर , 4 ब्रॉन्ज हैं।।
कोच माइकल ली ने बताया कि
गोल्ड पदक विजेता– 1. प्रियांशी सिंह गोयल, 2. ट्रिजल दुबे, 3. अलीना खान, सिल्वर पदक विजेता : 1. प्रियांशी सिंह गोयल, 2. दिव्यांशी 3. अनुज्ञा श्रीवास्तव 4. दक्ष सिंह सिकरवार 5. अन्वी सिंह 6. विराज सिंह 7. मायरा कटारमल ब्रॉन्ज पदक विजेता 1. कौशिक सैमसन 2. ख्यांश राजपूत 3. माहिर हस्तीर 4. प्रियम चौधरी रहे।
________________________________________
अभिषेक कर मनाया नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव
आगरा, 30 अप्रैल। भक्त और भगवान के प्रेम और भक्ति के अनूठे संगम का पर्व नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव गुरुवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया। नरसिंह भगवान के प्रिय पाणकम (गुड़ व दरक के रस) से अभिषेक किया गया।
मंदिर के भक्तों व बच्चों द्वारा नाटिका के माध्यम से भक्त प्रद्लाद की जन्म से लेकर भगवान नरसिंह से मिलने तक की सम्पूर्ण कथा का मनमोहक मंचन किया गया।
इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भक्तों के समक्ष भगवान नरसिंह की कथा का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद के दिव्य गुणों बताया।
इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अतिदि गौरांगी उपस्थित थे।
________________________________________
भाजपा ने निकाली महिला आक्रोश पदयात्रा, विपक्ष का पुतला दहन
आगरा, 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज उत्तर विधानसभा के दीनदयाल मंडल में महिला शक्ति द्वारा जन आक्रोश पदयात्रा मारुति एस्टेट चौराहे से बोदला चौराहे तक और विपक्ष के नेताओं का पुतला दहन कार्यक्रम कर आक्रोश जाहिर किया गया।
प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, संध्या जोशी, रंजना पवार, पार्षद प्रवीणा राजावत, हेमलता अग्रवाल, पार्षद सुषमा जैन, सिंपल अग्रवाल, संध्या माहोर, ममता पांडे, अंजू सरस्वती, अनीता ठाकुर, रूबी खुराना, लक्ष्मी माहोर, दीप्ति जुमानी, पंकज वरुण, रेखा ठाकुर, लता, प्रतिभा उपस्थित रहीं।
________________________________________
कर्नल्स ब्राइटलैण्ड स्कूल बना जिलास्तरीय मुक्केबाज़ी का विजेता
आगरा, 30 अप्रैल। कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल में जिला एमच्योर मुक्केबाज़ी संघ के तत्वावधान में खेली गई जिलास्तरीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में मेजबान कर्नल्स ब्राइट्लैण्ड पब्लिक स्कूल ने 16 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक अर्जित कर 75 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सैंट एंड्रूज़ स्कूल, बरौली अहीर ने 1 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 5 कांस्य पदक अर्जित कर 32 अंकों के साथ द्वितीय स्थान व आल सैंट्स स्कूल ने 3 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक एवं 10 कांस्य पदक अर्जित कर 30 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ अंश शर्मा (सैंट एंड्रुज़ स्कूल, बरौली अहीर) व उदीयमान मुक्केबाज़ का खिताब विराट सिह (शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज़) को दिया गया।
निर्णायकों में दीपक मिस्त्री, विपिन शाक्य, आदित्य कुमार, विवेक शर्मा, अमित यादव, मनोज राजपूत, श्रीकांत चौधरी, राहुल ठाकुर, अतुल राजपूत, अभिषेक राजपूत, रिषी भदोरिया, आकाश यादव आदि ने भूमिका निभाई।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि ल महेश नौटियाल (डिस्ट्रिक्ट जज़, लारा) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश सक्सेना (खेल निदेशक, डॉ. भीम राव आम्बेडकर विश्वविद्यालय) ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कर्नल अपूर्व त्यागी एवं दीपिका त्यागी, रुबीना खानम, सुरेंद्र सिंह चाहर, प्रमोद कुमार, राहुल दुबे, प्रशांत शर्मा, विजय प्रकाश, असलम खान, यासमीन अंजुम, सोनपाल, यश तिवारी, राहुल गुर्जर, खेल निदेशक सोमेश दुबे, यतेंद्र शर्मा एवं दीपक यादव उपस्थित थे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments