Agra News: खबरें आगरा की......

सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव में हुआ मंथन
आगरा, 21 अप्रैल। "हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता...! ओ पालन हारे, तुम हमारे रखवारे...! भक्ति संगीत के ये मधुर स्वर प्रवाहित हुए रामायण शक्ति तत्व उत्सव में गंधर्व बैंड के कलाकारों द्वारा। जिसमें अक्षय प्रताप सिंह और गति सिंह ने मधुर स्वरों में भजनों के साथ हनुमत भक्ति की धारा भी बहाई। अभिषेक शुक्ला ने तबला और ध्रुव ने की-पैड पर संगत की।
अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रताप पब्लिक स्कूल आगरा के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव का आयोजन सोमवार को अनुपम बाग स्थित धरा चेतना फाउंडेशन-2 के भव्य सांस्कृतिक सभागार में हुआ। 
समारोह में शाम को 'रामायण नारी शक्ति परिसंवाद' में डॉ. नवीन गुप्ता, श्रुति सिन्हा, राशि गर्ग, डॉक्टर मुनीश्वर गुप्ता, ब्रज बिहारी लाल बिरजू शामिल थे। संयोजक दीपाली सिंह ने बताया सुबह 'रामायण नारी शक्ति संभाषण प्रतियोगिता' भी आयोजित हुई जिसमें रामायण के स्त्री पात्रों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
__________________________________________
ट्रक की टक्कर से कार पलटी, फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
आगरा, 21 अप्रैल। फिरोजाबाद हाईवे पर ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंगलवार सुबह फिरोजाबाद की तरफ से रामबाग के लिए वाहन आ रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। 
ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने कार से लोगों को बाहर निकाला।
__________________________________________
जिलास्तरीय योग ओलंपियाड 23 को
आगरा, 21 अप्रैल। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर की सूचना के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 23 अप्रैल को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरिपर्वत में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग में एक विद्यालय से केवल एक बालक या एक बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं। केवल कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत 14 से 17 वर्ष तक के विद्यार्थी प्रतिभाग़ कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जनपदीय क्रीड़ा सचिव डा रीनेश मित्तल से संपर्क कर सकते हैं। चयनित छात्र 24 तारीख को राजकीय विद्यालय में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।
__________________________________________
चैंबर ने बनाए 35 प्रकोष्ठ, हेल्प डेस्क सुविधा भी शुरू
आगरा, 21 अप्रैल। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि चैम्बर की गतिविधियों व कार्यकलापों को आगे बढ़ाने हेतु 35 प्रकोष्ठों का गठन कर उनके चेयरमैन नियुक्त कर दियेे गये हैं। सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों से अपील है कि वह उद्योग एवं व्यापार संबन्धित सभी समस्याएं चैम्बर में भेजे ताकि चैम्बर द्वारा गठित प्रकोष्ठ चेयरमैनों द्वारा उन समस्याओं को स्थानीय विभागों, प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार के साथ समन्वय कर निस्तारित कराने का शत-प्रतिशत प्रयास किया जायेगा। चैम्बर द्वारा उद्यमियों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिये हेल्प डेस्क नं. 9368774368 की सुविधा प्रारम्भ कर दी गयी है।
बैठक में उपाध्यक्षद्वय नितेश अग्रवाल अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नरिन्दर सिंह, श्रीकिशन गोयल, संजय गोयल, सदस्य एस.एन. अग्रवाल, सचिन सारस्वत, प्रशांत जैन, अशी अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, देवेन्द्र गोयल, सुनील सिंघल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, गोपाल खंडेलवाल, चन्द्रवीर सिंह, अनुज अशोक, राकेश चौहान, अनिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, जयकिशन गुप्ता, प्रतिभा जिन्दल, अशोक अरोरा, अनूप गोयल, सरजू बंसल, राजेन्द्र गर्ग उपस्थित थे।
__________________________________________
महाकवि सूरदास के व्यक्तित्व पर चर्चा
आगरा, 21 अप्रैल। सूर जयंती के अवसर पर हुई संगोष्ठी में महाकवि सूरदास के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
नोएडा से आए नाट्यकर्मी तरुण कुमार घोष ने कहा 
सूर को जन्मान्ध मानना मुश्किल है क्योंकि उन्होंने जिस सूक्ष्मता से कृष्ण और राधा के रूप का श्रंगारिक वर्णन किया है वह किसी जन्मांध के लिए संभव नहीं है।
प्रोफेसर आन्शवना ने सक्सेना सूर का पद निसिदिन बरसत नैन हमारे प्रस्तुत किया। पूजा तोमर ने मधुकर श्याम हमारे चोर पद की प्रस्तुति की। संचालन करते हुए सुशील सरित ने सबसे ऊंची प्रेम सगाई पद को सुनाया।
हरीश अग्रवाल ढपोरशंख और चंद्रशेखर शर्मा ने सूर के काव्य पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
__________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments