Agra News: खबरें आगरा की....

विपक्ष डकैत! महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी - महापौर
आगरा, 19 अप्रैल। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक गिरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने विपक्ष को डकैत कहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को छीनने के लिए कितनी भी डकैती कर ले, लेकिन महिलाएं अपना अधिकार लेकर रहेंगी, उनके साथ धुरंधर पीएम मोदी हैं। यह बातें महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने रविवार को दयालबाग में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहीं।
महापौर ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिराकर देश की आधी आबादी की नजरों में गिर चुका है। देश के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने हार नहीं मानी है। विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन महिलाओं का हक उनसे नहीं छीन सकता। हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और अपने अधिकार लेकर रहेंगे। देश की आधी आबादी सड़क से संसद तक पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ेगी और अपना हक लेकर रहेगी।
________________________________________
गलियों का निर्माण शुरू कराया
आगरा, 19 अप्रैल। नगर निगम ने वार्ड 83 राजामंडी के अंतर्गत गोकुलपूरा गुजराती गली गलियों का निर्माण रविवार को शुरू करा दिया गया। पार्षद मंजू प्रजापति, राजेश प्रजापति (केशव मण्डल अध्यक्ष/पूर्व पार्षद) प्रमोद वर्मा ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।  नरेश वर्मा, मुकेश ठाकुर, रवि वर्मा, मोंटू वर्मा, अतुल गौतम, शक्ति गौड़, अनिल यादव, संजीव पाठक, प्रदीप पाल, संजय गुप्ता, मनोज माहौर, आरती वर्मा, गायत्री वर्मा, आशा देवी, पुष्पा रानी मौजूद रहीं।
________________________________________
शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान 
आगरा, 19 अप्रैल। "एस एस जैन युवा संगठन" तथा हेल्प आगरा" के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मोतीकटरा स्थित हेल्प हाॅस्पीटल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में कुल 75 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। महिलाओं तथा हेल्प आगरा के 7 ड्राइवरों व स्टाफ की भी भागीदारी रही। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण नौ लोग रक्तदान से वंचित रह गये। समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित यह शिविर आजाद कुमार सुराना को समर्पित था। रक्तदान करने वाले 6-6 लोगों के ग्रुप बनाकर लकी ड्रा के माध्यम से 12 रक्त दानदाताओं को डेढ ग्राम चांदी का ब्रेस्लेट भेंट किया गया। इस मौके पर एस एस जैन युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जैन, महासचिव आशीष जैन, अंशुल सोनी, विनीता सुराना, प्रियंका सुराना, कोमल सुराना, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, नरेश जैन, विशेष बंसल, अजय मित्तल, राजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे। अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने सभी रक्तदान दाताओं के प्रति आभार जताया।
________________________________________
सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव
आगरा। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रताप पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव का आयोजन 20 अप्रैल को डीईआई गेट नंबर-7 के सामने अनुपम बाग स्थित धरा चेतना फाउंडेशन-2 के भव्य सांस्कृतिक सभागार में होगा।
कार्यक्रम संयोजक दीपाली सिंह ने बताया कि इनमें 'रामायण नारी शक्ति संभाषण प्रतियोगिता', 'रामायण शक्ति तत्व उत्सव', 'रामायण नारी शक्ति परिसंवाद' का आयोजन शामिल रहेगा। शारदा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. परमानंद मुख्य अतिथि होंगे। सीता तत्व परिसंवाद में बतौर पैनलिस्ट शेखर दीक्षित, डॉ. नवीन गुप्ता, श्रुति सिन्हा, राशि गर्ग शामिल होंगे। डॉ महेश धाकड़ ने बताया कि रामायण शक्ति तत्व उत्सव में गंधर्व कलाकारों के दल द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जायेंगी।
________________________________________
कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिप्रा कुलश्रेष्ठ का अभिनंदन 
आगरा, 19 अप्रैल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिप्रा कुलश्रेष्ठ के आगमन पर कायस्थ महासभा और कुलश्रेष्ठ सभा द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। 
अभिनंदन करने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव एवं कुलश्रेष्ठ सभा के जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नितिन जोहरी, हरिओम, श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, अजय श्रीवास्तव, आलोक कुलश्रेष्ठ, दीपक सक्सेना, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, अजय कायास्थ, मिलिंद माथुर, हर्ष सक्सैना, अलका सकसेना, क्षमा जैन सक्सेना, रंजना सक्सेना, कनिका माथुर, सुनीता सक्सेना  आराधना सक्सेना शामिल थे।
उस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समय आ गया है कि समाज को एकजुट हो जाना चाहिए तभी समाज का विकास होगा। उन्होंने बच्चों पर पढ़ाई लिखाई पर दिया।
अंत में रमेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments