शहरभर में रही भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम
परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र गौरव सम्मान
आगरा, 19 अप्रैल। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशिष्ट ब्राह्मण परिषद द्वारा विप्र गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन ताज लिटरेचर क्लब कार्यालय बेलनगंज पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिर्राज दीक्षित, संस्थापक राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण करके किया गया। भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को विप्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में गिर्राज दीक्षित, चारू शर्मा, डॉ अमिता त्रिपाठी, अमरीशनाथ शामिल रहे। काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया। डा अमिता त्रिपाठी ने रामचरितमानस के राम और परशुराम संवाद का पाठ किया। रश्मि ने रामधारी सिंह दिनकर की परशुराम की प्रतीक्षा की पंक्तियां प्रस्तुत की। कवि कामेश मिश्रा सनसनी, कवयित्री अलका शर्मा, महक, डॉ राम प्रकाश चतुर्वेदी और अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन आचार्य उमाशंकर ने किया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, हेमलता दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, वरदान शर्मा उपस्थित रहे।
________________________________________
महर्षि परशुराम जन्मोत्सव मनाया
आगरा, 19 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति, रविवार को राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महर्षि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
समिति की महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भगवान परशुराम की आराधना की गई। नरेंद्र शर्मा, योगेश भारद्वाज, देवेंद्र भारद्वाज एवं एम.एम. शर्मा ने यज्ञ एवं पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. एस.पी. अग्निहोत्री, संरक्षक प्रेम शंकर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जे.पी. लवानिया, सह-कोषाध्यक्ष रामविलास पाठक, नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, एम.एम. शर्मा, योगेश भारद्वाज, राजेंद्र पाराशर, आशुतोष गौतम, मुख्य सचिव शिवकांत मिश्रा, डॉ. प्रमोद रावत एवं विशन शर्मा, बी.एन. पाराशर, राजू पंडित, उमेश पचौरी, मूलचंद शर्मा, आर.वी. पाठक, आकाश शर्मा, रामवीर दीक्षित, अनुज अग्निहोत्री, हरीश शर्मा, मनोज सिंह पुंडीर, विमल मिश्रा, कांति प्रसाद भारद्वाज, अनिल पाठक, एन.सी. मिश्रा, एडवोकेट हर्षवर्धन नगायच, कुबेर दत्त पाठक, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, पी.वी. शर्मा, रेखा गौर, एस.के. मिश्रा, दुर्गेश मुद्गल, प्रीति मिश्रा, सर्वेश पाराशर, सुधीर मिश्रा, कृष्णा शर्मा, आचार्य चंद्रकांत शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा, वेद प्रकाश पाठक उपस्थित रहे।
________________________________________
रामलाल वृद्धाश्रम में मनाया परशुराम जन्मोत्सव
आगरा, 19 अप्रैल। ब्राह्मण एकता मंच ने रविवार को भगवान परशुराम का जन्म उत्सव रामलाल वृद्ध आश्रम, निकट कैलाश मंदिर, सिकंदरा पर मनाया। आचार्य पं गयाप्रसाद पाण्डेय द्वारा हवन कराया गया। अमित लवानिया, डॉ दिवाकर तिवारी, रामेंद्र पचौरी, यतीश लवानिया, विक्रांत बरूआ, शिवप्रसाद शर्मा, रोहित उपाध्याय और चतुर्भुज तिवारी और आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों की उपस्थिति रही।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments