Agra News: खबरें आगरा की....
विजय शिवहरे ने जिला कारागार में बनवाईं सड़कें
आगरा, 11 अप्रैल। विधान परिषद सदस्य और भाजपा के प्रदेश सचिव विजय शिवहरे ने शनिवार को जिला कारागार में बाहरी प्रवेश द्वार से मुलाकाती वेटिंग हॉल तक सी.सी. सड़क निर्माण एवं कारागार के बाहरी गेट से मुख्य गेट तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
शिवहरे ने बताया कि लगभग ₹45 लाख की लागत से पूर्ण हुए इस कार्य से आने-जाने वाले नागरिकों एवं मुलाकातियों को अब बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित सुविधा प्राप्त होगी। यह प्रयास जनहित और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
40 लाख की लागत से ये सड़कें भी बनवाई
इसके अलावा शिवहरे द्वारा लगभग ₹40 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य कराए गए। इनमें पश्चिमपुरी अरविन्दपुरम फेस-3 में श्रीकान्त त्यागी के घर से ज्योति कुलश्रेष्ठ के घर तक, ग्राम कलवारी के स्नेह विहार में मेन रोड से राजीव कुमार के घर तक, ग्राम कुण्डौल में गोरेलाल के घर से अशोक के घर तक की सड़क शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी एवं दैनिक जीवन और अधिक सुगम होगा।
__________________________________________
टीयर्स ने मनाया वन डे फन डे
आगरा, 11 अप्रैल। शास्त्रीपुरम स्थित मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स में शनिवार को बच्चों की मौज मस्ती का कार्यक्रम वन डे फन डे मनाया गया, जिसमें खेल-खेल में मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि अमीषा एसीपी हरीपर्वत मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत फाइन मोटर और ग्रौस मोटर जैसे रोचक खेलों से हुई, जिसमें ऋषभ, नंदिनी, तुषार, रोहित, सौरभ, राज, अवनी, यशु, गनेश, शौर्य ने प्रतिभाग लिया। इसके बाद क्लास रूम रेस जिसमें गुलजार, जतिन, बंटू, अतुल, अंकुश ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण म्यूजिकल चेयर रहा। संस्थान की निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने कहा कि वन डे फन डे आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उभारना है।
__________________________________________
विधायक खंडेलवाल ने चौपालों में बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
आगरा, 11 अप्रैल। भाजपा के गांव व बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम में दयालबाग जागेश्वर नगर क्षेत्र की कॉलोनियों में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जनसंपर्क किया व आयोजित विभिन्न चौपाल के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विधायक खंडेलवाल ने सपा- कांग्रेस को सविंधान विरोधी कार्य करने का विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि आपात काल 1975 में बाबासाहेब डा अम्बेडकर द्वारा बनाये गए संविधान में संशोधन किया और मौलिक अधिकारों को समाप्त कर लोकतंत्र के चारों स्तंभ कार्यपालिका, न्याय पालिका, विधायक व प्रैस को पंगु बनाने का का पाप किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, महानगर मंत्री अनिल सारस्वत, पार्षद द्वय भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचरण शर्मा, राजेश रावत, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, अमित बघेल, महामंत्री सौरभ लंबरदार, रेखा तिवारी, महिला मोर्चा संयोजक मंडल भावना मिश्रा, रामेश्वर चौधरी, शक्तिकेंद्र संयोजक लक्ष्मी नारायण, शैलेंद्र गुप्ता, राजेश चौधरी, राजू दिवाकर, राजेश राठौर, हरीश राठौर, अनिल सेंगर, विशाल उपाध्याय, विशाल शर्मा, अमित सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
__________________________________________
पश्चिमपुरी चौराहे पर अक्रूर महाराज की प्रतिमा का अनावरण
आगरा, 11 अप्रैल। अक्रूर चौक, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम रोड पर अक्रूर महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वार्ष्णेय सभा द्वारा प्रतिमा अनावरण संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र वार्ष्णेय, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भारतीय वैश्य महासभा डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय, पार्षद प्रवीणा राजावत, अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, मंत्री भानु प्रकाश ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
सांसद नवीन जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अक्रूर जी भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त एवं धर्म के सच्चे अनुयायी थे। उनका जीवन समाज को भक्ति, समर्पण और सेवा की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments