सुहागरात से पहले दुल्हन ने मांगे 90 लाख, मायके वालों ने ससुरालियों को कर दिया घर में बंद
आगरा, 11 अप्रैल। थाना जगदीशपुरा में ससुराल पक्ष ने दुल्हन और उसके मायके वालों पर अनुचित मांग करने, गहने ले जाने और पूरे परिवार जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे में कहा गया है कि शादी के अगले ही दिन सुहागरात से दुल्हन ने पहले ससुराल पक्ष के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी। उसने साफ कहा कि जब तक उसे 90 लाख रुपये नकद नहीं दिए जाएंगे, वह शादी को नहीं मानेगी। दुल्हन की यह डिमांड सुनकर ससुराल पक्ष के लोग हैरान रह गए। उनका कहना है कि पैसे न मिलने पर दुल्हन अपने साथ सभी गहने लेकर मायके चली गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाद में दुल्हन के मायके वाले घर पहुंचे और बाहर से ताला लगा दिया। आरोप यह भी है कि गैस पाइपलाइन तोड़कर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार ने आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments