Agra News: खबरें आगरा की......

नगला अजीता में होगा श्री हनुमान जन्मोत्सव 
आगरा, 01 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन सीताराम मंदिर, नगला अजीता, सेक्टर 8, आवास विकास, बोदला में आयोजित किया जाएगा। दो अप्रैल को शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 50 से अधिक आकर्षक झांकियां, भक्तों की टोलियां, ढोल-नगाड़े, एक दर्जन अखाड़े शामिल होंगे। 
कार्यक्रम के दौरान “बाबा हनुमान” के जन्म का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। अध्यक्ष सुनील पाराशर, गुंजन पाराशर, भूपेन्द्र सारस्वत, प्रदीप शर्मा, राजकुमार पथिक, सुनील शुक्ला, विवेक पाराशर, विनोद माहोर, करन गर्ग, अजय कुशवाहा,राम भारद्वाज, हरिओम शर्मा, शिवम दुबे, सोनू दीक्षित, नरेश तिवारी, अनुज पाठक, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित ने सभी श्रद्धालुओं से  आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
________________________________________
गुरुवर संगीत समारोह 03 अप्रैल को
आगरा, 01 अप्रैल। भारतीय संगीतालय द्वारा “गुरुवर संगीत समारोह 2026” का आयोजन 03 अप्रैल सायं 5 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में किया जाएगा।
यह जानकारी प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह चौहान ने दी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अर्नब चटर्जी (कोलकाता) अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध तबला वादक दुर्जेय भौमिक संगत करेंगे। इनके साथ ही, भारतीय संगीतालय के 55 छात्र-छात्राओं द्वारा राग हेमंत में सरस्वती वंदन प्रस्तुति किया जाएगा। सागर जग्गी द्वारा शास्त्रीय गायन किया जाएगा।  इस अवसर पर अशोक राव करमरकर, डॉ अमिता त्रिपाठी, हरिओम माहौर, आशू विमल, डॉ वंदना वरुण, सागर जग्गी, आर. के. समाधिया, वीणा छाबड़ा और डॉ.महेश धाकड़ मौजूद थे।
________________________________________
अंडर 15 एवम् 19 बालिका वर्ग के डिस्ट्रिक क्रिकेट ट्रायल 5 को
आगरा, 01 अप्रैल। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए जिला स्तर पर अंडर 15 एवम् 19 बालिका वर्ग का ट्रायल 5 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी वायु विहार के मैदान पर होगा। ट्रायल में केवल वह ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा है। खिलाड़ी अपने साथ रजिस्ट्रेशन की स्लिप एवम् अपना आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर मैदान में उपस्थित हों।
________________________________________
39 पुलियों का होगा नवीनीकरण
आगरा, 01 अप्रैल। लोक निर्माण विभाग द्वारा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में सांसद राजकुमार चाहर के प्रयास से 39 महत्वपूर्ण मार्गों की पुलियों की मरम्मत एवं नवीनीकरण हेतु 3.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
आगरा–ग्वालियर मार्ग से तोहरपुर, छीतापुरा, मोतीपुरा मार्ग, सीएटीके मार्ग से उदैयना, सिकंदरपुर से जोनई, ग्राम विरहरू से कुकावर, सीएटीके मनकेड़ा मार्ग से नगला सावला, इरादतनगर–सैंया मार्ग से कच्छपुरा महाव तक, ग्राम मई से सिलोखर तक, नदीम से छीतापुरा–मोतीपुरा तक, तेहरा उपग्राम (घाना) से झण्डीपुरा तक, खेरागढ़–सैंया मार्ग पर जोधापुरा से फद्दी का पुरा, रहलई–पुसैता मार्ग से कच्छपुरा वाया कटरा गोसाईं, रा.मा.-3 से छीतापुरा–नदीम, एनएच-3 से पुरा देवी सिंह, एसआईएसएफ मार्ग से कैनाल पटरी होते हुए गढ़ी गढ़सान, बृथला से बरपुरा, ढहर का पुरा से गढ़सान, गढ़ी जुल्ला से बिसैरा, मितावली–गढ़ी महराम से ओकारपुर, गढ़ी अहीर से महादेवा मार्ग, रोहता–बरपुरा मार्ग (किमी-1) पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट, रामपुर से ठार नहरे का पुरा, एबीके से मुटावई, मोरी–अकोला मार्ग से नगला अजीता होते हुए कराहरा, पनवारी से जऊपुरा, क्यारी से धर्मशाला, जैतपुर–अमाही से मढ़ैया जयसिंह, गढ़वार से मुकंदीपुर होते हुए गढ़ी बरौली, केजेए मार्ग से क्यारी, अकोला–मोरी मार्ग से नगला बीच व नगला दलसहाय होते हुए कराहरा, मलिया खेड़ा से राजाराम का पुरा होते हुए विजयनगर मढ़िया, निबोहरा से भोगपुरा, गोबरा से भंडीरी, अछनेरा–फरह से छः पोखर, रा.मा.-2 से बस्तई वाया कीठम, भदरौली–पिनाहट से अर्जुनपुरा, अरनोटा–पिनाहट से लडुआपुरा (मेघराज का पुरा), कांकरपुर–मोहनपुर, भदरौली–पिनाहट से गंगाराम का पुरा, एएसआर से आम का पुरा होते हुए पुरा बंजारा, बघरैना से एनकेयूपी मार्ग, अखवाई से नगला भुज होते हुए बसैया जोतिराज–बसैया रायमल तक मार्ग शामिल हैं।
________________________________________
आगरा चेस फेस्टिवल में 150 से खिलाड़ियों ने लिया भाग
आगरा, 01 अप्रैल। आगरा चेस फेस्टिवल का सफलतापूर्वक समापन हुआ। माह के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों की रणनीतिक क्षमता, मिडलगेम प्लानिंग, एंडगेम तकनीक और पोजिशनल समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
संचालन आगरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एसबीएस गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में किया गया, जिसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी आयु वर्गों के चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विजय प्रकाश यादव ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं आकर्षक ट्रॉफियों से सम्मानित किया। इस अवसर पर हर्ष यादव, डॉ. गजराज सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, दीपक राठौर, नीरज कुमार शर्मा एवं उदय शर्मा उपस्थित रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments