‘अस्मिता खेलो इंडिया’ की हैंडबॉल प्रतियोगिता 16 को

आगरा, 15 अप्रैल। ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता गुरुवार को रुनकता स्थित बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज में हैंडबॉल स्पर्धा के साथ शुरू हो जाएगी। 
आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहली स्पर्धा के रूप में डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। हैंडबॉल में अब तक कुल आठ टीमों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। 
इनमें बालमुकुंद बजरी इंटर कॉलेज, सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज, सनफ्लावर स्कूल, क्वीन विक्टोरिया स्कूल, सेंट क्वीन मैरी स्कूल, जीएल पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज और कृष्णा डिग्री कॉलेज शामिल हैं, जिन टीमों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे कल सुबह 8:00 बजे तक कॉलेज परिसर में पहुंचकर अपनी एंट्री दर्ज करा सकती हैं। सभी टीमों की उपस्थिति के बाद मैदान पर ही मैचों के ड्रॉ निकाले जाएंगे। मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे, जिन्हें उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के अधिकृत निर्णायकों द्वारा संचालित किया जाएगा।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments