शराब के नशे में तालाब में गिरा, कई घंटे बाद मिली लाश
आगरा, 15 अप्रैल। थाना एकता के अंतर्गत बरौली अहीर के गांव नौफरी (लोधई) में तालाब में गिरा एक युवक जिंदा बाहर नहीं निकल सका। कई घंटे चले खोजबीन अभियान के बाद बुधवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। आरोप है कि मृतक शराब पिए हुए था और नशे लड़खड़ाने से तालाब में जा गिरा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौफरी निवासी उदयभान सिंह पुत्र स्व. खेमसिंह मंगलवार रात लगभग 11 बजे तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के तालाब के किनारे उसकी चप्पल मिली। परिजनों को तालाब में गिरने की आशंका हुई। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ तीन घंटे तक खोजबीन अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। बुधवार की सुबह नौ बजे पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ फिर अभियान चलाया तो लगभग एक घंटे के बाद उदयभान सिंह का शव बरामद हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एकता थाना प्रभारी का मीडिया से कहना है कि मृतक अधिक शराब के नशे में होने के कारण तालाब में गिरा था।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments