जहां ग्रीन गैस पाइप लाइन वहाँ 15 दिन में कनेक्शन शुरू होंगे, अगले तीन माह में 25 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य
आगरा, 08 अप्रैल। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी स्थित सभागार में बुधवार को ग्रीन गैस के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक हुई।
बैठक में चैम्बर द्वारा वर्तमान में चल रही गैस की किल्लत से अवगत कराते हुए शीघ्र कनेक्शन देने की मांग की गयी। इस पर ग्रीन गैस के डीजीएम समित पांडे ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार की पूरी मंशा है कि सभी उपभोक्ताओं को ग्रीन गैस के कनैक्शन से जोड़ा जाये। इसके लिये नियमों का सरलीकरण व कई नई नीतियां लाई जा रही हैं। जहाँ पर ग्रीन गैस का कनेक्शन हैं वहाँ पर 15 दिन में गैस कनेक्शन प्रारंभ हो जायेगा। नुनिहाई एवं फाउंड्री नगर में कॉमर्शियल कनेक्शन की डिमांड आने पर ग्रीन गैस द्वारा शीघ्र कनेक्शन दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अभी तक आगरा में 2700 किमी पाइप लाइन बिछायी जा चुकी हैं तथा 76000 घरों में ग्रीन गैस का उपयोग किया जा रहा है। नये कनैक्शन के आवेदन करने पर टीम द्वारा उस स्थल का निरीक्षण किया जाता है तथा सभी नियमानुसार होने पर 15 दिन में गैस कनैक्शन प्रारंभ कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में 25000 कनैक्शन दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल ने की। ग्रीन गैस के डीजीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, एजीएम मार्केटिंग विजय कुमार सिंह, सीएम (पी.ओ एंड एम), किशन सिंह, सीएम मार्केेटिंग ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग व नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सदस्य सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, राजकुमार भगत, शम्भू कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राहुल अरोरा, संजय सत्येन्द्र, विनित अग्रवाल, केशव सिंघल, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments