जमीन को लेकर ऐसा छिड़ा विवाद, एक ही परिवार को दो पक्षों में हो गया पथराव, 14 घायल, एक गम्भीर
आगरा, 09 अप्रैल। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इस झगड़े में महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में कराया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गांव बरना में अमर सिंह पक्ष का परिवार के ही मोहन सिंह पक्ष से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी देखते ही देखते लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
झगड़े में एक पक्ष के कृष्णकांत पुत्र दीपचंद, मोहन सिंह, दीपचंद पुत्र मेवाराम, भगवान देवी पत्नी दीपचंद, वीरेंद्र, मनीष, मनोज, अमित तथा दूसरे पक्ष से मीरादेवी पत्नी अमर सिंह, बलवीर, पुरुषोत्तम, संतोष पुत्र अमर सिंह, मिथलेश पुत्री अमर सिंह, ममता देवी पत्नी पुरुषोत्तम घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। घायलों में मोहन की हालात गंभीर बताई जा रही है। उसे आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments