रतनपुरा में महंगी बोतलों में भरी जा रही थी सस्ती शराब, आबकारी विभाग का छापा

आगरा, 09 अप्रैल। आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार की दोपहर थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित रतनपुरा में एक मकान पर छापा मारा। यहां महंगी बोतलों में सस्ती और मिलावटी शराब भरकर बेचने के रैकेट का खुलासा हुआ। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों में सस्ती और मिलावटी शराब भरकर नकली ढक्कन से उन्हें सील कर बाजार में खपाया जा रहा था। मकान से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें ढक्कन सहित अन्य बरामद किया गया।
बताया गया है कि शराब ठेके के सेल्समैन ने यह घर किराए पर ले रखा था। मकान में अवैध तरीके से ब्रांडेड शराब की बोतलों में मिलावटी शराब को भरकर बेचा जा रहा था। टीम पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी है। 
टीम ने नकली शराब फैक्टरी चला रहे एटा निवासी देवेंद्र सिंह और मैनपुरी निवासी प्रीतम को गिरफ्तार किया, जबकि अमर शिवहरे मौके से फरार है।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments