रिजल्ट: 10वीं (ICSE) में 99.18% और 12वीं (ISC) में 99.13% छात्र सफल, लड़कियों का दबदबा

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षा 10वीं (ICSE) में 99.18% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कक्षा 12वीं (ISC) में 99.13% छात्रों ने सफलता हासिल की।
ISC (12वीं) में दक्षिण क्षेत्र 99.87% के साथ टॉप पर रहा। ICSE (10वीं) में पश्चिम क्षेत्र ने 99.55% के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। आईएससी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा। दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. ISC में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48% और ICSE में 99.46% रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं। 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की।
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार 01 मई से 04 मई तक रीचेक के लिए आवेदन किया जा सकता है। 08 से 14 मई तक इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जून के प्रथम सप्ताह में रीचेक का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित होने के अगले दिन से तीन दिनों तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments