ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जाना आगरा स्मार्ट सिटी का मॉडल, मेयर ने दी विकास कार्यों की जानकारी

आगरा, 17 मार्च। ब्रिक्स प्लस देशों के प्रतिनिधियों का एक दल मंगलवार को नगर निगम में पहुंचा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। इस दल में ब्रिक्स प्लस देशों के नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे। नगर निगम सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मेयर ने शहर में संचालित स्मार्ट सिटी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
महापौर ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत आधारभूत संरचना के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 
उन्होंने शहर में लागू की गई विभिन्न योजनाओं और उनके सकारात्मक परिणामों को विस्तार से समझाया। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अब तक कई प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक लागू किया है, जो बेहतर नागरिक सुविधाओं को नई दिशा दिखा रहे हैं। 
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की कार्यप्रणाली को समझा और विभिन्न प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन के बारे में सवाल-जवाब भी किए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम सदन का निरीक्षण कर यहां की कार्यप्रणाली को समझा। 
इस मौके पर पार्षद शेरा, अमित पटेल, जयदीप सोनकर, राधारानी, प्रवीणा राजावत, हेमलता चौहान, अनुराग चतुर्वेदी, प्रदीप अग्रवाल, मुन्ना प्रजापति, विक्रम कुशवाहा सहित निगम के अधिकारीगण मौजूद रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments