नवीनतम तकनीक के साथ अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनोक्स मल्टीप्लेक्स

आगरा, 21 मार्च। सिनेमा एग्ज़िबिशन कंपनी पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने शहर में एमजी रोड स्थित व्यावसायिक बहुमंजिला भवन अंजना सेंट्रल में 4-स्क्रीन प्रीमियम मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की है। इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया गया।
अंजना सेंट्रल के पी.एल. शर्मा और सुनील शर्मा, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद अरोड़ा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर इसका औपचारिक उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि शहर की वर्ल्ड-फेमस हेरिटेज अब पीवीआर आईनॉक्स के प्रीमियम सिनेमैटिक स्टैंडर्ड्स के साथ जुड़ती नजर आएगी। सिनेमा के इंटीरियर्स में कैफे-इंस्पायर्ड पैलेट का उपयोग किया गया है।
यह मल्टीप्लेक्स आरजीबी लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड सिस्टम (हरमन जेबीएल स्पीकर्स के साथ) और नेक्स्ट-जेन 3डी टेक्नोलॉजी से लैस है, जो चारों ऑडिटोरियम में उपलब्ध है। प्रत्येक ऑडिटोरियम को अलग-अलग कलर थीम ग्रीन, ब्लू और ग्रे में डिजाइन किया गया है, जिसमें फैब्रिक-फिनिश्ड साइड वॉल्स और कोव लाइटिंग का उपयोग किया गया है, जिससे साउंड और विज़ुअल एम्बियंस दोनों बेहतर होते हैं। सिग्नेचर रिक्लाइनर सीट्स और क्यूरेटेड कैफे-स्टाइल गॉरमेट मेन्यू के साथ यह मल्टीप्लेक्स एक रिफाइंड और सिनेमा में डूब जाने वाला अनुभव प्रदान करता है।
पी.एल. शर्मा और सुनील शर्मा ने कहा, “पीवीआर आईनॉक्स के जुड़ने से अंजना सेंट्रल अब सिर्फ रिटेल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक वाइब्रेंट कम्युनिटी हब बन गया है।” लॉन्चिंग के समय अनिल शर्मा, शिवम शर्मा, शलभ शर्मा, शुभांक शर्मा, सौहार्द्र शर्मा, संकल्प शर्मा, ईशान शर्मा और प्रबुद्ध शर्मा भी मौजूद रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments