पॉल्स टाइटन ने सुपर लीजेंड्स और लेजेंड्स वर्ग के दोनों खिताब जीते
आगरा, 01 मार्च। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीजेंड्स और लेजेंड्स वर्ग के दोनों खिताब पॉल्स टाइटन ने जीते। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सदानंद विश्वनाथ ने वितरित किये।
सुपर लीजेंड्स वर्ग के अति रोमांचक फाइनल मुक़ाबले में टॉस पॉल्स टाइटन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पीटर्स सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाये। कृष्ण कालरा ने नाबाद 56 रन और डॉ. राजीव फ़िलिप ने 14 रन का योगदान दिया। आशीष सरभोय ने 2 विकेट लिए। जवाब में पॉल्स टाइटन ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाकर 1 विकेट से मैच जीत लिया। यश उपाध्याय ने 22 और पुनीत खंडेलवाल ने 20 रन बनाए जबकि कृष्ण कालरा ने 3 और रोहित गुप्ता ने 2 विकेट लिये। पुनीत खंडेलवाल को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे ख़िताबी मुक़ाबला भी रोमांच से भरा रहा टॉस पॉल्स टाइटन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। लॉरेंस यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 149 रन बनाये। अनिकेत राजावत ने 38, देव पारसवानी ने 29 और यमांक गोस्वामी ने 25 रन बनाये। अक्षत उपाध्याय ने 2 व गौरव सिंघल और आयुष अग्रवाल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पॉल्स टाइटन्स ने 19.5 ओवर ने आठ विकेट पर 150 रन बनाकर खिताब जीत लिया। गौरव सिंघल ने 43 और अक्षत उपाध्याय ने 27 रन बनाये। डॉ. हिमांशु यादव ने 4 विकेट लिये। अक्षत उपाध्याय को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
स्टार वर्ग में मैन ऑफ़ द सीरीज़ प्रथम पाराशर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ साइरस जोसफ, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ दिवनव गोस्वामी, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर सक्षम ढींगरा और सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डर आकाश दीक्षित को चुना गया।
लीजेंड्स वर्ग में मैन ऑफ़ द सीरीज़ अक्षत उपाध्याय, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ डॉ. अफ़नान क़ुरैशी , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ आयुष अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर राजीव अग्रवाल और सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डर आकाश दीक्षित को चुना गया।
सुपर लीजेंड्स वर्ग में मैन ऑफ़ द सीरीज़ कृष्ण कालरा , सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ यश उपाध्याय, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ आशीष सरभोय, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर सुशील गुप्ता (बंटी) और सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डर प्रशांत शर्मा को चुना गया।
इस अवसर पर फादर (डॉ.) एल्विन पिंटो, फादर इग्नेशियस मिरांडा, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, हर्ष महाजन, अनमोल कोहली, डॉ. निशांत चौहान, अमित शुक्ला, संजय अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने सभी का आभार प्रकट किया।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments