Agra News: खबरें आगरा की....
होली मित्र मिलन समारोह में गूंजे गीत
आगरा, 01 मार्च। होली पर सांप्रदायिक सद्भाव, आपसी स्नेह और भाईचारा को समर्पित मित्र मिलन समारोह का आयोजन लताकुंज बालूगंज में संपन्न हुआ।
स्वागत करते हुए समारोह के संयोजक शशि शिरोमणि ने कहा कि यह समारोह सर्वोदय चरखा मंडल एवं सत्संग मंडल के द्वारा 43 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था। अध्यक्षता राजेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने की।
अतिथियों का स्वागत डॉ अशोक शिरोमणि, रवि शिरोमणि, डॉ अमोल शिरोमणि, असीम शिरोमणि एवं अश्वनी शिरोमणि ने किया। इस अवसर पर गायक सुधीर नारायण ने राम का गुणगान करिए एवं जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको मेरे राम गाड़ी वाले (कबीर दास जी की रचना) एवं कुछ रंगारंग गीत प्रस्तुत किए। सुशील सरित ने तन से नीली हुई मन से गीली हुई आज तो राधिका रंग रंगीली हुई एवं पूजा तोमर ने कबीर की रचना फागुन की ऋतु नियरानी प्रस्तुत की। हरीश भदोरिया ने होली के छंद प्रस्तुत किये। चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर नीरज स्वरूप , अजय मिश्रा ,रमेश आनन्द, हरीश अग्रवाल, डॉ मीरा परिहार आदि ने होली की रचनाएं प्रस्तुत कीं।
__________________________________________
यमुना आरती स्थल पर हुआ कवि सम्मेलन
आगरा, 01 मार्च। तारक सेवा संस्था एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की शाम ताज महोत्सव के अंतर्गत यमुना आरती स्थल, हाथी घाट रोड पर माँ यमुना को समर्पित कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्रो. उमापति दीक्षित ने की।
कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी, कवि अशोक चौबे, सचिन सारंग तथा मथुरा के रंजन मिश्र ‘बिरागी’, पदम गौतम ने काव्य पाठ किया। अशोक चौबे ने अपनी रचना में कहा- जीने के लिए रोज खुद को मारते हैं लोग
ये किस तरह से जिंदगी गुजारते है लोग
दुनिया को जितने का इरादा किये हुए
क्या शौक से जमीन तलक हारते हैं लोग
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि पदम गौतम ने किया, जिन्होंने अपनी वाणी और संयोजन कौशल से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।
__________________________________________
जानकारी और सही मार्गदर्शन से बनता है करियर
आगरा, 01 मार्च। "शिक्षा पूरी कर लेने के बाद करियर विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। जिसका चुनाव करते समय अपनी योग्यता और स्किल्स का ध्यान रखा जाए, तो करियर जीवन को नई दिशा देता है। करियर चुनने के लिए बहुत से नए क्षेत्र खुले हैं, लेकिन इनकी जानकारी होना बहुत जरूरी है।"
यह विचार सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने व्यक्त किए। वह ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल, सेंट जोन्स कॉलेज द्वारा आयोजित 'करियर चौपाल' में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
अतिथियों का स्वागत डॉ. रचिता शर्मा, प्रो. राजू वी. जॉन और धन्यवाद ज्ञापन में अमित नेल्सन सिंह ने किया।
विविध क्षेत्रों के सुमित सुराना, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, अभय श्रीवास्तव, विकास चंचल, डॉ. चंद्रचूड़ दुबे, श्वेता जादौन, डॉ. रेनुका डांग, राजीव शर्मा, नवनी भाटिया, विक्रम शुक्ला, विराट राघव, श्रुति सिन्हा, अरविंद दास, डॉ. महेश धाकड़ अनुराग सिन्हा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दूसरे भाग में कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में इंटरैक्टिव नेटवर्किंग और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिसे "मेंटॉरशिप सर्कल" कहा गया।
__________________________________________
वाल्मीकि समाज ने किया होली मिलन समारोह
आगरा, 01 मार्च। वाल्मीकि जागरण मंच (महासभा) द्वारा रविवार को पंचकुइयाँ स्थित कल्याण पैलेस में विचार गोष्ठी के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक एकता झलकी। राजनीतिक दलों द्वारा समाज की अनदेखी किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद कुंडे (कानपुर) थे। अध्यक्ष बसंत वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल विद्यार्थी और प्रकाश साहू ने की। समारोह में समाज के सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन दिलीप गहलौत ने किया।
__________________________________________
होली मिलन समारोह संपन्न
आगरा, 01 मार्च। टीम इंडिया राइजिंग का होली मिलन समारोह संजय प्लेस में आयोजित किया गया। संगीता राठौर, अमिताभ गुप्ता, तरंग त्रिपाठी, वंदना कक्कड़, नितिन जौहरी, आर. पी. सक्सेना, अमित कोहली, चतुर्भुज तिवारी संदीप सिंह, सुनील बग्गा, अवधेश उपाध्याय, प्रियंका अग्रवाल, स्नेहा सिंह, नीतू सिंह, निशा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, हर्षिका सिंह, विनीता सिंह, उमंग गुप्ता, पवन सिंह, शरद गुप्ता, सुन्दरलाल चेतवानी, सूर्यदेव, संजय दीक्षित, दिलीप वर्मा, त्रिलोचन अरोरा, नमित सिसोदिया, अंकुर सिंह, अंकुर गर्ग, विप्लव जैन उपस्थित थे।
__________________________________________
दूसरे दिन भी जारी रही संस्कार भारती की चित्रकला प्रदर्शनी
आगरा, 01 मार्च। संस्कार भारती द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का दूसरे दिन उद्घाटन स्थान दीप प्रज्वलित करके- पूर्व प्राचार्य डा सरोज भार्गव, राज्यपाल से सम्मानित चित्रकार डा साधना सिंह, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, लाइफकोच, ग्राफोलॉजिस्ट और आर्ट थेरेपिस्ट दीप्ति ए. श्रीवास्तव और संस्कार भारती के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने किया।
सह संयोजिका डा एकता श्रीवास्तव और रश्मि सिंह द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत और सरस्वती वन्दना का गायन किया गया। संचालन डॉ आभा सिंह गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।
इस अवसर पर सुदेश कुमार, इंजीनियर अतुल गुप्ता, अभिषेक भार्गव, ज्योति जैन, अंशिका, आरती शर्मा, डॉ शीतल शर्मा, अजीत जौहरी, देवाशीष शर्मा, इशिता, मूर्तिकार राजेश देवरिया, ईरा आलोक आर्य, राष्ट्रीय कवयित्री मीरा शर्मा, कवयित्री अलका शर्मा, प्रांतीय संरक्षक हरिमोहन सिंह कोटिया, प्रखर अवस्थी, मीनू अवस्थी, नीनू गर्ग उपस्थित रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments