हेल्प आगरा, होटल एसोसिएशन, कला सधिका और शास्त्रीपुरम समिति ने भी मनाया होली मिलन

हेल्प आगरा के होली मिलन समारोह में डाक्टर्स सम्मानित 
आगरा, 01 मार्च। हेल्प आगरा संस्था ने रविवार को अरतोनी स्थित फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। सभी ने एक दूसरे को चन्दन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी।
समारोह से पहले संस्था की आम सभा की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष राम सरन मित्तल तथा अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने हेल्प आगरा हॉस्पिटल के डाक्टर्स तथा संस्था को एम्बुलेंस भेंट करने वाले अभिनव भार्गव परिवार को मोमेंटो देकर तथा स्वागत पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। महासचिव गौतम सेठ ने जानकारी दी कि संस्था ने गरीब मरीज दवा, निशुल्क एम्बुलेंस तथा अन्नपूर्णा सेवा के रूप में 81लाख 82 हजार रूपये की निशुल्क तथा लागत मूल्य की सेवाओं पर 28करोड़ 81लाख 46 हजार का सीधा लाभ समाज को दिया
इसी प्रकार 2 करोड़ 81 लाख 67 हजार मरीजों की ओपीडी, 2 करोड़ 59लाख 82 हजार मरीजों की डायलिसिस, 1 करोड़ 49लाख 11हजार एक्सरे, 82लाख 67 हजार अल्ट्रासाउंड तथा ,17 करोड़ 84 लाख की दोनों फार्मेसी से दवा सेवा संस्था की सेवाओं के उल्लेखनीय आकड़े है। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीगण, डाक्टर्स, समाजसेवी तथा गणमान्य लोगों सहित हेल्प आगरा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी रही। संचालन गौतम सेठ व मंत्री नितिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उपाध्यक्ष अजय मित्तल, विशेष बंसल, मंत्री अमित मोरयानी, कोषाध्यक्ष नरेश जैन व नंदकिशोर गोयल आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।
__________________________________________
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन 
आगरा, 01 मार्च। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन आगरा होटल किया जिसमें शहर के सभी वर्गों के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। अतिथियों में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, फुटवियर निर्यातक नज़ीर अहमद, संतोष शर्मा, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अमर मित्तल, प्रहलाद अग्रवाल, देवेंद्र चिल्लू, नितिन कोहली, रविकांत दुबेश, भूपेंद्र सिंह सोबती शामिल रहे।
स्वागत करने वालों में होटल एंड रेस्ट्रोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, संदीप अरोड़ा, माधव मोहन बंसल, राजेश कालिया, संजीव भारती, संजीव जैन, दीपक गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अजय भार्गव, अंकित बंसल, मुनेंद्र शर्मा, नंदू गुप्ता, विकास कश्यप, अंकित बंसल, संजय सिंह, रामकुमार राठौर, ललित राठौर, खुर्रम खाँ, जावेद अली, सिद्धार्थ नंदन, आशीष शिवहरे, मनोज मुद्गल, शिवांकर शर्मा थे।
__________________________________________
कलासाधिका समिति का रंगारंग होली मिलन
आगरा, 01 मार्च। संस्कार भारती, कलासाधिका समिति "समृद्धि" के रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उषा तिवारी, समिति की अध्यक्ष अनीता भार्गव, मंत्री संगठन नीता गर्ग, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने समारोह का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर "आ बहिन चुगली करें", मेरा नखरा सबसे अलबेला", ताल से ताल मिला, अंताक्षरी, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। राधा कृष्ण के स्वरूपों द्वारा फूलों की होली, ब्रज के लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। 
कार्यक्रम में मनप्रीत कौर, सुनीता पाठक, नन्द नन्दन गर्ग, बबीता पाठक, रेनू अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, कुमकुम गर्ग, डा. दीपाली अग्रवाल, अनीता वर्मा, अंजली बंसल, मीरा गर्ग, अनीता मित्तल, रेनू सिंघल, सीमा अग्रवाल, निधि तिवारी, अनीता जैन, पूनम शर्मा, सरला सिंघल,  अर्चना अग्रवाल, अंजली बंसल, अन्जू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
__________________________________________
शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति ने मनाया होली मिलन 
आगरा, 01 मार्च। शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति द्वारा रविवार को टंकी वाले पार्क में भव्य होली मिलन और रंगोत्सव एवं भजन कार्यक्रम कवायोजन किया गया।
कथा वाचक संजय शास्त्री के कलाकारों द्वारा फूलों की होली, भजन संध्या एवं भक्तिरस और उत्साह से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम और सामाजिक एकता का उदाहरण बना। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की भी खासी संख्या में भागीदारी रही।
शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री लाखन सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, राजवीर सिंह, सुनील शर्मा, डीसी शर्मा, हितेश शर्मा समेत अनेक लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। 
__________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments