चालीस सीढ़ियां चढ़ कर गृहकर जमा करने पहुंचे लेकिन कर्मचारी नदारद, व्यापारी की व्यथा, नगर निगम वसूल रहा अनाप-शनाप टैक्स, बढ़ रहा जन असंतोष
आगरा, 19 मार्च। लुहार गली व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक के.एन. शर्मा ने नगर निगम पर नियम विरुद्ध तरीके से गृहकर और जलकर की वसूली करने और निगम कर्मियों पर कार्य के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल और आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) द्वारा व्यापारियों के लिए गृहकर और जलकर की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगवाया गया है। गुरुवार की दोपहर करीब 40 सीढ़ियां चढ़कर जब वह एक्मा कार्यालय मुखर्जी मार्केट, रोशन मोहल्ला पहुंचे तो वहां एक भी नगर निगम कर्मचारी नहीं मिला। कार्यालय से मालूम हुआ कोई कर्मचारी आए थे, आधे घंटे बैठकर चले गए। एक्मा पदाधिकारी द्वारा भी नगर निगम के संबंधित अफसर को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने इस स्थिति का फोटो भी शेयर किया।
शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम की गृहकर और जलकर की वसूली कर्मचारियों द्वारा अनमने मन से की जाती हैं। जहां रकम/घूस मिलने की संभावना हो, वही प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि एक और नया ड्रामा शुरू हुआ है, जिसमें बढ़े हुए जलकर गृहकर की मांग पिछले पांच वर्षों की अवधि की हो रही है, जिसका समय से न कोई बिल और इनवॉइस गृह स्वामियों को समय से नहीं दिया गया।
उन्होंने सवाल किया कि नगर निगम कैसे 2021 का बिल मांग सकता हैं। वह भी बिना बिल जारी करे। लग रहा है गुंडई टैक्स है। वर्ष 2023 तक का नगर निगम जलकर पूर्ण जमा कर देने के बाद, पुनः बढ़े हुए टैक्स से मांग की गई है। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैक डेट से टैक्स नहीं लिए जाने के कई आदेश मौजूद हैं।
उनका कहना है कि उपरोक्त बढ़े हुए करों को नगर निगम सदन द्वारा भी नहीं अनुमोदित किया गया है। बिल की जगह नगर निगम की वेबसाइट पर बकाया दिखाते हुए अनाप शनाप टैक्स की मांग की जा रही है। करीब 10 गुने से ज्यादा टैक्स ने इजाफा कर गया है।
शर्मा ने चेतावनी दी कि नागरिकों में काफी असंतोष है, नगर निगम अधिकारी इस ओर ध्यान दें, अन्यथा बड़े जन आंदोलन के झेलने के लिए तैयार रहें।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments