आगरा किले के सामने बेकाबू बस ने स्कूटी सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

आगरा, 19 मार्च। आगरा किले के सामने की सड़क पर देर रात तेज रफ्तार बेकाबू बस ने स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आमिर और तौकीर के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
सूचना मिलते ही थाना रकाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक का इलाज जारी है।
हादसे का शिकार हुए तीनों युवक ताजगंज के घड़ाइया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ईद की खुशियों से पहले हुए इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। 
पुलिस ने हादसे के बाद बस को कब्जे में ले लिया। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। बस चालक की तलाश की जा रही है। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments