जूता फैक्ट्री ठेकेदार को गोली मारी, गले से सोने की चेन खींचने में नाकाम रहने पर बाइक सवार बदमाशों का हमला

आगरा, 19 जून। थाना सिकंदरा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात अरतौनी स्थित हाईवे पर एक जूता फैक्ट्री ठेकेदार के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से घायल ठेकेदार को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रुनकता निवासी दिनेश प्रताप अरतौनी स्थित एक जूता फैक्ट्री में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह फैक्ट्री के पास की एक दुकान पर चाउमिन खा रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनमें से एक ने उनके गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया।दिनेश प्रताप ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की और चेन नहीं खींचने दी। विरोध बढ़ने पर दूसरे बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही दिनेश प्रताप सड़क पर गिर पड़े। तीनों बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और फैक्ट्री कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिकंदरा क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments