वैश्विक माहौल हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए चुनौती बना- रजत अस्थाना || सेमिनार में बताई गईं प्रदेश सरकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं

आगरा, 17 मार्च। जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार का कहना है कि वर्तमान परिदृश्य निर्यात के अनुकूल नहीं है फिर भी सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि हस्तशिल्प सहित अन्य वस्तुओं का निर्यात बढ़े, साथ ही निर्यातकों को व्यय की प्रतिपूर्ति भी मिल जाये। राज्य सरकार की विपणन विकास सहायता योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना निर्यात के क्षेत्र में संजीवनी बूटी का काम करती है। 
संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार मंगलवार को बालूगंज स्थित एक होटल में हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के माध्यम से सरकार उक्त जिले के ओडीओपी उत्पाद के व्यापारी व निर्यातकों को न केवल व्यापार के वित्तीय पोषण लिये आसान ऋण उपलब्ध कराती है और उत्पाद मेलों में व्यापारी व निर्यातकों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती है। इस योजना में राज्य के किसी स्थान विशेष के ओडीओपी आयटम के डिजाइन व उत्पादन हेतु सीएफसी योजना भी है। 
इस अवसर पर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात कम हो रहा है। विगत समय में रूस एवं यूक्रेन का युद्ध, विदेशी बैंकों का दिवालिया होना, फिर अमेरिका द्वारा लागू की गयी टैरिफ की भारी भरकम दरें, रोडटैप जैसी भारतीय योजनाओं में कमी आदि हस्तशिल्प उद्योग के लिये चुनौती बनकर आईं। हालांकि भारत ने हाल ही में विभिन्न देशों के साथ फी ट्रेड ऐग्रीमैन्ट किये हैं, जिनका फायदा समय आने पर हस्तशिल्प निर्यातकों को भी मिल सकेगा।
संस्था के कार्यवाहक सचिव विपनेश त्यागी ने कहा कि पूरे विश्व की अर्थ व्यवस्था में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विदेशी क्रेता भी माल लेने में हिचक रहे है। विगत माह में ईपीसीएच द्वारा आयोजित आई.एच.जी.एफ मेले में आगरा के हस्तशिल्प निर्यातकों को विदेशी केताओं से आर्डर मिलने की काफी उम्मीदें रहीं, लेकिन इस वक्त मध्य एशिया के खिलाफ अमेरिका के युद्ध के कारण आगरा से हस्तशिल्प निर्यात के हाल पुनः बिगड़ गये। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकार से मदद की गुहार की जा रही है। 
उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के मंडलीय कार्यालय द्वारा दिये गये प्रजैन्टेशन में हस्तशिल्प निर्यातकों को राज्य सरकार की एमडीए स्कीम के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने विभाग में आने वाले व्यापारीयों के साथ वार्ता करके उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी सहायता की है। उन्होने उपस्थित सदस्यों को बताया कि राज्य सरकार ने उपरोक्त कम में 2 नई योजनाओं को भी हाल ही में लगाया लॉन्च किया है।
संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ए के गुप्ता, रोहित गोयल, एस सी अग्रवाल, अतुल खन्ना, सिद्वार्थ गुप्ता, अनुज मित्तल, कुलदीप सिरोही, अनिल वर्मा, महेन्द्र राजपूत, रीतेश गुप्ता, ज्ञानेश, नवल, रवी वर्मा मौजूद रहे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments