एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
आगरा, 04 मार्च। थाना जैतपुर क्षेत्र में एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत क्यारी में दोपहर करीब तीन बजे हुआ।
खबरों के मुताबिक, जैतपुर कलां से सामान लेकर लौट रहे युवक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक नशे में था। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय रामस्वामी पुत्र महावीर सिंह गुर्जर के रूप में हुई। वह गाजियाबाद में हलवाई का काम करता था और होली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव आया हुआ था। रामस्वामी पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। हादसे से शोकाकुल पूरे गांव ने होली का त्योहार नहीं मनाया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments